सम्बंधित जानकारी
- भारत-पाकिस्तान के सिंधु आयुक्तों की बैठक समाप्त, परियोजनाओं के बारे में मांगी अतिरिक्त जानकारी
- पिघल रही है भारत-पाक रिश्तों पर जमी बर्फ, फिर आ सकते हैं करीब
- गाजियाबाद में पुजारी का विवादित बयान, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को बताया जिहादी...
- पाकिस्तान के नेशनल डे पर PM मोदी ने इमरान को दी बधाई, खत लिखकर दी ये नसीहत
- भारत और पाकिस्तान के सिंधु आयुक्तों के बीच बातचीत शुरू
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हिमस्खलन, 5 लोगों की मौत
सांकेतिक फोटो
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में गुरुवार को हिमस्खलन की चपेट में एक घर के आने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में गुरुवार को हिमस्खलन की चपेट में एक घर के आने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई।
रेडियो पाकिस्तान के अनुसार, यह घटना नीलम घाटी के सरगान गांव में हुई और हिमस्खलन में संबंधित घर बहकर काफी दूर चला गया। हादसे की चपेट में आई एक महिला और उसके चार बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
क्षेत्र में भारी हिमपात के चलते दूरसंचार सेवा ठप हो गई है, जिसकी वजह से संबंधित जिले के अधिकारियों को सतर्क करने में विलंब हुआ।(भाषा)
