1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. air plane landing gear fails before landing

2 घंटे तक विमान में अटकी रही 73 यात्रियों की सांसें, इस तरह बची जान...

Buddha air
नेपाल के काठमांडू से आ रहा बुद्ध एयर का विमान बिहार के विराट नगर में उतरने ही वाला था कि उसके लैंडिंग गियर खराब हो गए। विमान में 73 यात्री सवार थे। विमान 2 घंटे तक आसमान में उड़ता रहा। इस दौरान यात्रियों की सांसें अटकी रही।
 
एटीसी ने जैसे ही विमान के लैंडिंग गियर खराब होने की खबर दी। विराट नगर से काठमांडू तक हड़कंप मच गया। इधर विमान में सवार यात्रियों को भी जब इस बारे में पता चला तो उनमें हड़कंप मच गया।
 
पायलट ने कई बार विमान को काठमांडू के त्रिभुवन एयरपोर्ट पर लैंड कराने की असफल कोशिश की। फ्यूल भी धीरे धीरे खत्म होने लगा था। पायलट ने आखिरी बार लैंडिंग का प्रयास किया। अचानक लैंडिंग गियर खुल गए और विमान सफलतापूवर्क लैंड हो गया।
 
अगला लेख
जो बाइडन ने लगवाया कोरोना का बूस्टर डोज, कहा-वैक्सीन नहीं लेने वाले अमेरिका को पहुंचा रहे नुकसान