1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. A man arrested for murdering an Indian student in Canada

कनाडा में भारतीय छात्रा की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

An Indian student in Canada
Death of Indian student in Canada: कनाडा में 21 वर्षीय भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा (Harsimrat Randhawa) की गोलीबारी की एक घटना में मौत होने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और उस पर हत्या का आरोप लगाया गया है। 'सीबीसी न्यूज' ने कार्यवाहक 'डिटेक्टिव सार्जेंट' डेरिल रीड के हवाले से एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि हैमिल्टन पुलिस ने ओंटारियो के नियाग्रा फॉल्स से मंगलवार को 32 वर्षीय आरोपी जेरडाइन फोस्टर को गिरफ्तार किया और उस पर हत्या करने के अलावा हत्या के प्रयास के 3 मामलों में भी आरोप लगाए।ALSO READ: पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई हत्याकांड मामले में वांछित 2 इनामी अभियुक्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
 
बस अड्डे के पास खड़ी थी छात्रा : मोहॉक कॉलेज में फिजियोथेरेपी पाठ्यक्रम के लिए पंजीकृत द्वितीय वर्ष की छात्रा रंधावा को 17 अप्रैल को उस समय गोली लगी थी, जब वह 'अपर जेम्स स्ट्रीट' और 'साउथ बेंड रोड' के चौराहे पर एक बस अड्डे के पास खड़ी थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसने बाद में दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि भारतीय छात्रा बस से उतरकर सड़क पार करने के लिए खड़ी थी तभी उसे गोली लग गई।ALSO READ: सांसद की चेन छीनने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, आभूषण बरामद
 
विवाद के दौरान गोलीबारी हुई थी : 'सीबीसी न्यूज' ने बताया कि 4 कार में सवार कम से कम 7 लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद के दौरान गोलीबारी हुई थी और इसी बीच एक गोली पास खड़ी हरसिमरत को लग गई। उसने रीड के हवाले से गुरुवार को कहा कि हरसिमरत एक स्थानीय जिम से घर जा रही थी, तभी उसे गोली लग गई और उसकी मौत हो गई। इस मामले में और किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। रीड ने कहा कि जांच अभी जारी है और हम इस मामले में शामिल सभी लोगों की पहचान करने, उनका पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।(भाषा) 
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
स्वदेशीकरण-सशक्तिकरण का अहम पड़ाव है आधुनिक कोच निर्माण यूनिट, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले, रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का हब बनेगा एमपी