पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर फिर जा सकते हैं अमेरिका
Pakistani Army Chief Asim Munir News : पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर इस सप्ताह शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के लिए अमेरिका का दौरा कर सकते हैं। भारत के साथ पाकिस्तान के 4 दिन तक चले संघर्ष के बाद यह मुनीर की अमेरिका की दूसरी यात्रा होगी। जून में मुनीर अमेरिका गए थे जहां उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ दोपहर का भोजन किया था। इस मुलाकात के बाद ट्रंप ने तेल समझौते सहित विभिन्न क्षेत्रों में अमेरिका-पाकिस्तान सहयोग बढ़ाने की घोषणा की थी। यह यात्रा जुलाई के अंत में होगी।
एक मीडिया रिपोर्ट में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई। जून में मुनीर अमेरिका गए थे जहां उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ दोपहर का भोजन किया था। इस मुलाकात के बाद ट्रंप ने तेल समझौते सहित विभिन्न क्षेत्रों में अमेरिका-पाकिस्तान सहयोग बढ़ाने की घोषणा की थी।
समाचार पत्र डॉन ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से अपनी खबर में बताया कि फील्ड मार्शल मुनीर इस हफ्ते अपने अमेरिकी समकक्षों के साथ विचार-विमर्श के लिए अमेरिका में होंगे। सूत्रों ने अखबार को बताया कि यह यात्रा जुलाई के अंत में अमेरिकी सेंट्रल कमान के प्रमुख, जनरल माइकल एरिक कुरिल्ला की पाकिस्तान यात्रा के बाद होगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें