1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Street vendors will be allowed to set up stalls at Rajwada during Diwali.

रेहड़ी-पटरी वाले दिवाली पर राजबाड़ा में लगा सकेंगे दुकान, हजारों गरीबों को फायदा, लेकिन महापौर ने रखी ये शर्त

Indore
इंदौर में दिवाली पर दीये-बत्ती बेचने वाले छोटे व्यापारियों को इस बार भी परंपरागत जगहों पर दुकानें लगाने की अनुमति मिलेगी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने स्पष्ट किया है कि हर साल की तरह इस बार भी शहर में तय परंपरागत स्थानों पर दुकानें लगाई जा सकेंगी। राजबाड़ा क्षेत्र में भी व्यापारियों को दुकानें लगाने का मौका मिलेगा।

इस फैसले से उन रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को राहत मिलेगी, जो दिवाली के दौरान दीये-बत्ती बेचकर अपनी आजीविका चलाते हैं। हालांकि दुकानदारों को निर्धारित सीमा में रहकर कारोबार करना होगा। सड़क पर दुकानें फैलाकर अतिक्रमण करने या यातायात बाधित करने की अनुमति नहीं होगी।

महापौर ने दुकानदारों और ट्रैफिक पुलिस से आपसी समन्वय के साथ व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। कोशिश रहेगी कि त्योहार के दौरान छोटे व्यापारियों का कारोबार भी चलता रहे और बाजारों में खरीदारी करने आने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। इस व्यवस्था के तहत परंपरागत स्थानों पर दुकानें लगाने के साथ यातायात सुचारु रखने पर भी जोर रहेगा।
अगला लेख
LIVE: वाराणसी स्नातक चुनाव में सपा के आशुतोष सिन्हा जीते