1. खबर-संसार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. RTO fire Indore lalbagh palace

आरटीओ के पुराने कार्यालय के परिसर में कार में लगी आग (वीडियो)

RTO
इंदौर। आरटीओ के पुराने कार्यालय के परिसर में एक कार में आग लग गई। नगर निगम द्वारा शहर के कबाड़ा वाहनों को आरटीओ के परिसर में रखा गया है। इन्ही में से एक कार में आग लग गई।

पुलिस जवान ने कार की आग को बुझाने का प्रयास किया। उल्लेखनीय है कि आरटीओ काफी समय पहले ही यहां से स्थानां‍तरित हो गया है। पुराने भवन के पास लगे मैदान का उपयोग इंदौर नगर निगम द्वारा कबाड़ हो चुके वाहनों को रखने के लिए किया जा रहा है। 

समय रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना यह आग का दायरा और वृहद हो सकता था। परिसर के मैदान के पास ही पुरातत्व महत्व का लालबाग का परिसर और बड़ी मात्रा में पेड़ लगे हुए हैं।