इंदौर में NEET प्रदर्शन में जाने की वजह से भेजा नोटिस, 5 घंटे थाने में बैठे कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे
इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे से गुरुवार को पंढ़रीनाथ थाने में कई घंटों तक पूछताछ की गई। देर तक थाने में रोके जाने की खबर मिलते ही पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सहित कई कांग्रेस नेता, समर्थकों की भीड़ पुलिस थाने में जमा हो गई। थाने में नारेबाजी भी हुई। भीड़ जमा होने के बाद पुलिस ने चौकसे को छोड़ दिया। बाहर निकलते ही चौकसे ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।
NEET समर्थन की वजह से भेजा नोटिस : चिंटू चौकसे ने दावा किया कि टंट्याभील चौराहे पर NEET पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कांग्रेस ने समर्थन किया था। उनके मुताबिक, इसी के बाद उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा गया। उन्होंने कहा कि थाने पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें कई घंटे तक बैठाए रखा और बार-बार बयान में संशोधन कराया। उन्होंने कहा, यहां बैठे पुलिसकर्मी सिर्फ आदेश का पालन कर रहे थे। पूरा घटनाक्रम पुलिस कमिश्नर के इशारे पर हुआ। जो भी जनता की आवाज उठाता है या आंदोलन का समर्थन करता है, उसे दबाने और परेशान करने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस के खिलाफ करेंगे आंदोलन : शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि कम से कम 10 बार काट-छांट हुई होगी कि ये सही नहीं ये गलत है। इसकी पोस्ट क्या उसकी पोस्ट क्या है। चौकसे ने कहा कि जो आज हुआ वह हमारे लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा है। पार्टी के अध्यक्ष को बिना किसी वजह के 5 घंटे थाने में बैठाकर रखा। 10 बार बयान लिए 10 बार काट-छांट की। दिनभर में जो घटनाक्रम हुआ है अन्याय, अत्याचार अपनी चरम सीमा पर है, लेकिन हम इसे सहन नहीं करेंगे। आने वाले कुछ ही दिनों में इंदौर पुलिस के खिलाफ कांग्रेस पार्टी जीतू पटवारी के नेतृत्व में बड़ा आंदोलन करेगी।