1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. प्रवचन
  4. Ms. dhameshwari devi indore

सुश्री धामेश्वरी देवी जी के आध्यात्मिक प्रवचन एवं मधुर संकीर्तन

Ms. Dhameshwari Devi
इंदौर। जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज की प्रचारिका सुश्री धामेश्वरी देवीजी जीवन, आध्यात्म और धर्म पर प्रवचन देती रहती हैं। वेद और पुराणों की प्रकांड विदुषी हैं। मध्य प्रदेश में कई जगहों पर वे प्रवचन दे चुकी हैं। उनके प्रवचनों से लोगों के जीवन में बहुत परिवर्तन देखने को मिलता है। इस बार इंदौर में उनके प्रवचनों का आयोजन होने वाला है।
 
सुश्री धामेश्वरी देवी के आध्यात्मिक प्रचवन और संकीर्तन का आयोजन इस बार इंदौर के अग्रसेन धाम, फूठी कोटी परिसर में आयोजित किया गया है। इंदौर में उनके प्रवचनों को दिनांक 14 अप्रैल से 24 अप्रैल 2023 शाम 7 से 9 बजे तक रखा गया है।
 
देवी जी के प्रवचन वेद, उपनिषद, पुराण, गीता, रामायण पर आधारित होंगे। जिन भी भक्तों को प्रवचन में रुचि है वे निम्नलिखित जानकारी के अनुसार उचित स्थान पर उचित समय में पहुंचकर प्रवचनों का आदंन लें।