• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Jupiter transit in Aries with vipreet rajyoga
Written By

12 साल बाद गुरु के गोचर से बनेगा विपरीत राजयोग, 5 राशियों के सितारे रहेंगे बुलंदी पर

12 साल बाद गुरु के गोचर से बनेगा विपरीत राजयोग, 5 राशियों के सितारे रहेंगे बुलंदी पर - Jupiter transit in Aries with vipreet rajyoga
Jupiter transit in Aries: 14 अप्रैल 2023 को सूर्य का मेष राशि में प्रवेश होगा। इसके बाद 22 अप्रैल को प्रात: 03:33 पर बृहस्पति ग्रह मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करने लगेगा। बृहस्पति ग्रह के मेष में गोचर से गजलक्ष्मी योग बनेगा। जब राहू मेष राशि में पहले से ही विद्यमान हो और बृहस्पति मेष राशि में उसी समय प्रवेश कर जाएं तब गजलक्ष्मी योग का निर्माण होता है। इसी के साथ ही गुरु गोचर के कारण विपरीत राजयोग का भी निर्माण हो रहा है।
 
1. मिथुन राशि : आपकी राशि के 11वें में यह युति बन रही है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। अच्छी पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। व्यापार में उन्नति होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बनेंगे। आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।
 
2. कर्क राशि : आपकी राशि के 9वें भाव में यह विपरीत राजयोग बन रहा है। इससे आपके जीवन में धन-धान्य और वैभव में बढ़ोतरी हो जाएगी। व्यापार में दोगुनी सपलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। भाग्य का साथ मिलने के कारण कई अवसर मिलेंगे और कई क्षेत्रों में तरक्की करेंगे। 
 
3. कन्या राशि : आपकी राशि के आठवें भाव में यह गोचर शुभ फल प्रदान करेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। मान-सम्मान में वृद्धि के योग भी बनेंगे। हर कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी या व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
4. तुला राशि : आपकी राशि के सातवें भाव में सूर्य और गुरु की युति से बहुत लाभ होगा। विपरीत राजयोग के चलते सभी अटके कार्य पूर्ण होंगे। आपको नौकरी में पदोन्नति मिलने के प्रबल संभावना है। आय के नए साधन विकसित होंगे। व्यापार में दोगुनी सफलता मिलेगी।
 
5. मीन राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में में यह युति बन रही है। आपकी वाणी और संबंधों में सुधार होगा। आर्थिक रूप से लाभ प्राप्त करेंगे। बचत में बढ़ोतरी होगी। करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी में उन्नति होगी और व्यापार में मुनाफा मिलेगा। अटके हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे।