1. धर्म-संसार
  2. »
  3. धर्म-दर्शन
  4. »
  5. संत-महापुरुष

परोपकारी संत हिरदाराम

दीन-दुखियों को समर्पित था जीवन

संत स्वामी हिरदारामजी
ND

संत स्वामी हिरदारामजी का जन्म 21 सितंबर हुआ था। उनके इस जन्मदिन पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया जाता है। संत हिरदाराम ने अपना पूरा जीवन दुखियों की सेवा को समर्पित किया था। मानवता की सेवा का पाठ पढ़ाने वाले ऐसे महान संत महात्मा को चारों ओर सराहा जाता है। उनकी मानव सेवा की प्रेरणा से ही भोपाल के उपनगर बैरागढ़ में करोड़ों के सेवा कार्यों का नेटवर्क तैयार किया है।

संतजी के महाप्रयाण के बाद मानव सेवा के लिए बनाए गए उनके घोंसले में आज भी ठीक उसी तरह परमात्मा के यार बच्चे, बूढ़े और बीमारों की सेवा हो रही है। कुटिया पर पहले की तरह सैकड़ों लोग माथा टेककर अपने दिन की शुरूआत करते हैं। स्वामी जी के समाधि स्थल पर बना स्वामी हिरदाराम सेवाधाम मानव सेवा में लगे लोगों के लिए तीर्थ और संकल्प स्थल बना हुआ है।

ND
संत हिरदाराम का जीवन काल : स्वामी हिरदाराम जी विभाजन के बाद सिंध के नवाबशाह से 1948 में पुष्कर आए थे। 1950 से पुष्कर से मानव सेवा के कार्यों की प्रेरणा देते संतजी का 1962 में राजधानी भोपाल के उपगनगर (बैरागढ़) आगमन हुआ था। 1965 में मानव सेवा के पुजारी ने यहीं पर छोटी-सी कुटिया बना ली। कुटिया में जो भी आया उन सभी को कहा कि जाओ बेसहारों के सहारा बनो।

सच्चा एक संत
- रचनाकार - घनश्यामदास दयारामाणी

भारत को सौभाग्य से सच्चा एक संत मिला संत हिरदाराम के नाम से बेशक था भगवन्त मिला।

जन जन ने देखी थी वह मोहनी सूरत, तप त्याग सादगी की वह सुनहरी सूरत, मुदत बाद मुक्कदर से जनता को था महन्त मिला...

ND
सौभाग्य से सच्चा एक संत मिला

दर्शन करते ही दुख दूर हुए सब भरत विहम काफूर हुए सब भाग्य खुले दीन दुखियों के सच्चा एक सत्व न्ता मिला।

संत ने सब को दी शिक्षा सच्ची बच्चों बूढ़ों बीमारों की है सेवा सच्ची ईश कृपा से अवाम को गुणी एक गुणवन्त मिला...

सौभाग्य से सच्चा एक संत मिला

संत नगर के बेशक भाग्य खुले स्कूल, कालेज, अस्पताल मिले परोपकारी कार्य करने हेतु सच्चा था एक संत मिला

हर जगह लगने लगी रामधुनी होने लगा घर-घर में पाठ सुखमनी संत जी के सेवा कार्यों से ईश्वर सबकों अनन्त मिला...

संत जी आज शरीर हमारे बीच नहीं है, वे सो रहे है समाधी में फिर भी हर कहीं है गरीब सब करते है याद उनको, कुदरत से या कन्त मिला...

सौभाग्य से सच्चा एक संत मिला।

श्रद्धेय संत हिरदारामजी का 105वाँ जन्मदिन बड़े उत्साह व उमंग के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर समाधि स्थल के द्वार पूरे दिन खुले रहेंगे। संतजी का जन्मोत्सव सद्भावना दिवस के रूप मनाया जाता है।