स्वतंत्रता दिवस 2023 में बनाएं तिरंगा ढोकला
tiranga dhokla recipe
तिरंगा ढोकला बनाने के लिए सामग्री
- 3 कप ढोकला बेटर
- 1/4 कप पालक की प्यूरी
- 2 हरी मिर्च
- 1 इंच अदरक का टुकड़ा
- 1 टेबलस्पून गाजर की प्यूरी या 1 छोटा चम्मच ऑरेंज फूड कलर
- 1/4 टीस्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर,
- 1 टीस्पून तेल
- 2 टेबलस्पून नारियल का बूरा
- 1 टेबलस्पून बारीक कटी धनिया पत्ती
तिरंगा ढोकला बनाने की विधि
- केसरिया ढोकला: तिरंगा ढोकला बनाने के लिए आप पहले केसरिया ढोकले की लेयर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आप बेटर में गाजर की प्यूरी और कश्मीरी लाल मिर्च डालकर मिक्स कर लें। इसके बाद ढोकला बनाने की प्लेट में तेल लगाकर इसे डाल दें। अब इस बेटर को तैयार होने के लिए गैस पर रखें। जब यह अच्छे से पक जाए तो इसे अलग निकाल कर रख लें।
- सफेद ढोकला: सफेद ढोकले के लिए आपको ज्यादा महनत करने की ज़रूरत नहीं है। आप साधारण तरीके से ढोकले का बेटर तैयार करें और इसे गैस पर चढ़ा देंबेटर इसे अच्छे से पकने के बाद अलग निकाल लें।
- हरा ढोकला: तिरंगा ढोकला की लास्ट लेयर बनाने के लिए बस एक कटोरी में पालक प्यूरी और अदरक मिर्च का पेस्ट डालकर अच्छी तरह फेंट कर मिला लें। अब इसे सांचे में डालकर पका लें। जब यह पक जाए तो निकालकर अलग रख लें।
इन ढोकलों के ऊपर तड़का तैयार करने के लिए आप आपको बस कढ़ाई में गर्म तेल लेकर उसमें राई, सफेद तिल डालना है। इसके बाद एक प्लेट में सबसे नीचे हरे रंग का ढोकला रखें। फिर सफेद और अंत में केसरिया ढोकला रखें। अब तैयार किया गया तड़के को ढोकले पर डाल दें। ऊपर से धनिया पत्ती डालकर इसे चटनी के साथ परोसें।
