सम्बंधित जानकारी
- फ्रेंडशिप डे फूड : इस मित्रता दिवस पर घर में ही बनाएं टेस्टी पिज्जा, पढ़ें 2 सबसे सरल विधियां
- Friendship Day Food: चटपटे गरमा-गरम छोले और भटूरे बनाएं और अपनी दोस्ती को करें पक्का
- Friendship Day Foods 2023: फ्रेंडशिप डे पर बनाएं ये 4 डिशेज और करें अपने मित्र को खुश
- बचे हुए चावल का बहुत ही टेस्टी नाश्ता बनाएं
- सावन में नहीं खा पा रहे हैं अंडा तो घर पर बनाएं बिना अंडे का आमलेट
बिहार की 'दाल की दुल्हन' डिश के आगे फेल है इटेलियन फूड
बिहार की संस्कृति और परम्परा जितनी निराली है उतना ही स्वादिष्ट यहां का भोजन भी है। आपने बिहार का लिट्टी चोका तो ज़रूर खाया होगा और बिहार के यह काफी प्रचलित डिश है। इसके साथ ही बिहार के कई व्यंजन का स्वाद काफी बेहतरीन होता है। बिहार में कई ऐसे पारंपरिक पकवान बनाए जाते हैं जो काफी यूनिक होते हैं। ऐसी ही एक डिश 'दाल की दुल्हन' बिहार में काफी प्रचलित है। इस डिश का नाम और स्वाद दोनों ही काफी यूनिक हैं। पास्ता या मैक्रोनी की तरह दिखनी वाली दाल की दुल्हन आटे से बनाई जाती है। यह डिश स्वाद के साथ शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद है। चलिए जानते हैं कि कैसे बनाएं दाल की दुल्हन.......
दाल की दुल्हन बनाने के लिए सामग्री
- 1 कप गेहूं का आटा
- 1 छोटा चम्मच घी
- 1/2 कप भिगोई हुई अरहर दाल
- 1 छोटा चम्मच हल्दी
- नमक स्वादानुसार
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1 चुटकी हींग
- मिर्च-1 सूखी लाल
- 1 छोटा चम्मच सरसों के दाने
- 4 से 5 लेहसुन की कलियां कटी हुई
- 1 इंच कटा हुआ अदरक
- 1 हरी मिर्च
- कटा हुआ एक प्याज
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- एक टमाटर
दाल की दुल्हन बनाने की विधि
- सबसे पहले अरहर की दाल लें और इसे धो लें। इसकी पानी निकाल लें और इसे कम से कम 30 मिनट के लिए भिगो दें।
- अब कुकर में दाल के साथ पानी, नमक और हल्दी डाल कर गैस पर रख दें। गैस चालू करें और तेज आंच पर एक सीटी दें और धीमी आंच पर 5-6 मिनट तक अच्छी तरह पकने दें।
- गेहूं का आटा, नमक और पानी डालकर सॉफ्ट आटा गूंथ लें। एंड में थोड़ा घी डालकर गूंध लें। इसे कम से कम 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- आटे की बड़ी लोई को लेकर बेल लें और एक गिलास या कटर की मदद से आटे को गोल शेप में काट लें। इसके बाद किनारों पर पानी डालें और स्टार का शेप बनाने की कोशिश करें।
- इसके बाद दाल का तड़का लगाएं और दाल को पतला करने के लिए उसमें थोड़ा पानी डालें। दाल में दुल्हन डाल दें। दाल को ढक कर उबाल आने तक पकाएं। जब तक आटे की दुल्हन पक न जाए तब तक इसे पकाएं। आखिर में धनिया डालें और दाल की दुल्हन सर्व करें।
