सम्बंधित जानकारी
- मकर संक्रांति के भिन्न-भिन्न रूप, जानिए रोचक 6 बातें
- Sankranti Dish : इस संक्रांति पर बनाएं चटपटी बंगाली खिचड़ी, पढ़ें आसान विधि
- Makar Sankranti 2021 : मकर संक्रांति के दिन करते हैं विशेष रूप से ये 10 कार्य
- Pongal 2021 : 4 दिनों का पर्व है पोंगल, जानिए कैसे मनाएं यह त्योहार
- Pongal 2021 : तमिलनाडु का प्रमुख पर्व है पोंगल, इन 11 बातों से जानिए महत्व
संक्रांति विशेष : शाही मीठी खिचड़ी
mithi khichadi
सामग्री :
100 ग्राम मूंग की छिलके वाली दाल, 250 ग्राम बासमती चावल, 8-10 काजू, 8-10 किशमिश, थोड़ी-सी दालचीनी, 3-4 लौंग, गुड़ स्वादानुसार एवं 2 चम्मच घी।
विधि :
चावल को धोकर कुछ देर के लिए भिगो कर रख दें। अब मूंग दाल को भी धो लें। तत्पश्चात एक कुकर में घी गरम करके उसमें दाल डालकर कुछ देर तक चलाएं। अब उसमें चावल डालें। अब आवश्यकता से थोड़ा कम पानी डालकर दोनों को पका लें।
एक कड़ाही में आवश्यकतानुसार गुड़ लेकर उसमें छोटा आधा गिलास पानी डालें और उसे उबाल लें। अब पक रहे चावल-दाल में गुड़ का पानी डालें।
अच्छी तरह एक जैसा पक जाने पर ऊपर से काजू-किशमिश, लौंग और इलायची डालकर अच्छी तरह मिलाएं और कुछ देर और पका लें। अब गरमा-गरम शाही मीठी खिचड़ी ऊपर से घी डालकर कढ़ी के साथ सर्व करें।
