1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. भारतीय व्यंजन
  4. Nut crackers recipe

चटखारेदार मूंगफली की टेस्टी, इतनी चटपटी कि खाए बिना न रहा जाए

Nut crackers recipe
सामग्री : 
1 कटोरी मूंगफली के दाने, बेसन 200 ग्राम, चुटकीभर हल्दी, 1 चम्मच लाल मिर्च पावडर, चुटकी भर हींग, 1 चम्मच सौंफ, एक चम्मच खड़ा धनिया, पाव चम्मच गरम मसाला पावडर, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए। 
 
विधि : 
सर्वप्रथम दाने को साफ कर लें। अब एक पतेले में बेसन लेकर सभी मसाले मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें। तैयार घोल में 2 छोटे चम्मच मोयन डाल दें। 
 
अब एक कड़ाही में तेल गरम करके बेसन के घोल में मूंगफली दानों को डुबोकर करारे होने तक तल लें। ठंडा करके एयरटाइट डिब्बे में रख दें। दीपावली के त्योहार पर आने वाले मेहमानों का मूंगफली की टेस्टी से स्वागत करें। स्वाद में लाजवाब मूंगफली की टेस्टी, जिसको देखते ही मेहमानों के मुंह में पानी आ जाएगा।

 
लेखक के बारे में
राजश्री कासलीवाल
श्रीमती राजश्री कासलीवाल पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव। धर्म, व्रत-त्योहार, ज्योतिष, रेसिपी, साहित्य, लाइफ स्टाइल और अन्य विषयों पर लेखन का कार्य। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सीनियर सब-एडिटर (कंटेंट) के पद पर कार्यरत हैं।  .... और पढ़ें
अगला लेख
इस व्यंजन के बिना अधूरा है दीपावली का त्योहार, जानें कैसे बनाएं घर पर चटपटा नवरत्न मिक्सचर