सम्बंधित जानकारी
- कहीं नहीं खाई होगी ऐसी कुरकुरी, खस्ता बाकरवडी, दीपावली पर अवश्य बनाएं...
- पारंपरिक दिवाली रेसिपी : कैसे बनाएं आसान विधि से मैदा-कलौंजी की तिकोनी मठरी
- मीठी-मीठी करंजी, ऐसी कि देखते ही आ जाएगा मुंह में पानी, तो फिर बनाएं इस दिवाली पर
- हलवाई से ज्यादा टेस्टी बेसन लड्डू बनाएं घर पर, ऐसे कि मां लक्ष्मी भी प्रसन्न हो जाएं
- मुंह में पानी आ जाएगा देखकर मेथी वाली कुरकुरी नमकीन पापड़ी
इस व्यंजन के बिना अधूरा है दीपावली का त्योहार, जानें कैसे बनाएं घर पर चटपटा नवरत्न मिक्सचर
सामग्री :
चना दाल आधा कटोरी, खड़ी मसूर आधा कटोरी, मूंगफली दाना आधा कटोरी, काबुली चना आधा कटोरी, पोहा तलने वाला एक कटोरी, बारीक सेंव 2 कटोरी, लाल-हरी नमकीन बूंदी 1-1 कटोरी, काजू, किशमिश, हरी मिर्च 4-5 बारीक कटी, पुदीना, धनिया, नारियल चिप्स 50 ग्राम, चाट मसाला 50 ग्राम, नमक स्वादानुसार।
विधि :
चना दाल, काबुली चना, मसूर 5-6 घंटे पानी में गला दें व पानी निथारकर कपड़े पर फैला दें। तेल गरम करें व एक-एक करके सभी सामग्रियों को तल लें। अब कागज पर इन्हें निकाल लें।
अब अलग से एक कड़ाही में जरा-सा तेल गरम करें व मूंगफली दाना सेंककर निकाल लें। हरी मिर्च तलें, पोदीना, धनिया, काजू, किशमिश व नारियल चिप्स भी तल लें। सभी को कागज पर निकाल लें। सभी सामग्री, चाट मसाला व नमक डालकर ठीक से मिक्स कर लें। लीजिए तैयार है नवरत्न मिक्सचर। कई दिनों तक खराब नहीं होने वाला यह चटपटा मिक्सचर सबको जरूर पसंद आएगा।
