sundarkand
Mon, 21 Sep 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. व्यंजन
  3. भारतीय व्यंजन
  4. Indian Food Festivals

भारतीय व्यंजनों का प्रचार-प्रसार करेगा तीन दिवसीय फूड फेस्टिवल

Indian Food Festivals
भारतीय व्यंजनों का प्रचार-प्रसार करने के लिए फूड फेस्टिवल


 
नई दिल्ली। दुनियाभर के शेफ भारत के विविधतापूर्ण व्यंजनों पर अपने विचारों का  आदान-प्रदान करेंगे। यहां आयोजित हो रहे फूड फेस्टिवल के माध्यम से भारतीय व्यंजनों का  प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
 
'टेस्टिंग इंडिया सिम्पोजियम' नाम वाला 3 दिवसीय महोत्सव 28 फरवरी से शुरू हो रहा है।  सांस्कृतिक रूप से समृद्ध इस देश में कुछ भूले-बिसरे पारंपरिक व्यंजनों के बनाने की विधियों  की तलाश भी की जाएगी।
 
इस फूड फेस्टिवल का थीम 'ईट इन इंडिया', 'मेक इन इंडिया', और 'जंक फ्री फूड फॉर ए  सस्टेनेबल प्लानेट' है। सिम्पोजियम अतुल्य भारत, विज्ञान और पर्यावरण केंद्र, ईट फाउंडेशन  (स्टॉकहोम) सहित कई अन्य संगठन द्वारा समर्थित है। यहां अमेरिका, स्वीडन, नॉर्वे, तुर्की और  संयुक्त अरब अमीरात के प्रतिनिधियों से बातचीत का मौका मिलेगा। यह महोत्सव 2 मार्च तक  चलेगा। (भाषा)
ये भी पढ़ें
चतुर्थी पर भगवान श्रीगणेश को लगाएं मोदक से भोग, पढ़ें 5 व्यंजन विधियां...