1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. भारतीय व्यंजन
  4. How to make Street food jhalmuri
Last Updated : सोमवार, 4 मई 2026 (09:18 IST)

Jhalmuri recipe: घर पर 5 मिनट में बन जाएगी बंगाल की फेमस PM MODI वाली झालमुड़ी, फटाफट नोट करें रेसिपी

 photo courtesy: AI Image
Street food jhalmuri recipe: झालमुड़ी बंगाल का बेहद लोकप्रिय और क्रंची स्नैक है। इसे बंगाली स्ट्रीट फूड की शान भी कहा जा सकता है। 'झाल' का मतलब है मसालेदार और 'मुरी' का मतलब है भुनी हुई चावल की फ्लेक्स। यह स्नैक सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि बनाने में भी बहुत आसान है। आप इसे किसी भी समय, जैसे शाम की चाय के साथ या हल्के नाश्ते के रूप में, मजे से खा सकते हैं। मात्र 10 से 50 रुपए में मिलने वाला बंगाल का यह फेमस स्ट्रीट फूड झालमुड़ी पीएम मोदी के  खाने के काफी लोकप्रिय हो गया है।ALSO READ: Sattu Recipes: गर्मी में सेहत को लाभ देगी सत्तू की 5 बेहतरीन रेसिपीज
 
झालमुड़ी बनाने में मुख्य सामग्री होती है भुना हुआ मुरमुरा/ पॉप्ड राइस, हरी मिर्च, प्याज, टमाटर, मटर या उबले चने, और विभिन्न प्रकार के मसाले। इसमें नारियल, धनिया पत्ती और नींबू का रस डालकर इसका स्वाद और भी बढ़ाया जाता है। यह स्नैक सिर्फ स्वादिष्ट नहीं, बल्कि हेल्दी भी है क्योंकि इसमें ज्यादा तेल नहीं होता और यह हल्का होता है।
 

झालमुड़ी बनाने की सामग्री

 
2-3 कप मुरमुरे/परमल
1/4 कप उबले काले चने/ या अंकूरित मूंग 
1/4 कप भुने हुए मूंगफली दाने
1 बारीक कटी हुई प्याज, 
1 कटा टमाटर, 
1 कटा खीरा, 
1 बारीक कटी हरी मिर्च
1/2 चम्मच काला नमक
1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर
लाल मिर्च अपने स्वादानुसार
1 चम्मच सरसों का तेल (मिलाने के लिये)
1 चम्मच नींबू का रस
गार्निश के लिए बारीक कटा हुआ हरा धनिया
और बारीक सेंव 
 
 

झालमुड़ी रेसिपी बनाने की विधि

 
* सबसे पहले एक बड़े बर्तन में सारी सब्जियों तथा उबले काले चने मिलाकर इसमें सभी मसाले और गर्म तेल डाल दें।
* फिर नींबू का रस डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें।
* तत्पश्चात मुंगफली दाने और मुरमुरे को एकसाथ मिला लें।
* अब सभी चीजों को मिक्स करें और अच्छे से मिला लें।
* झालमुड़ी में ऊपर से हरा धनिया बुरका दें।
* अब तैयार झालमुड़ी पर सेंव डालकर गार्निश करके सर्व करें। 
 

टिप: इस बात का ध्यान रखें कि झालमुड़ी बनाने के बाद इसे तुरंत खाना यानी मुरमुरे कुरकुरे रहे तो यह खाने में ज्यादा स्वादिष्ट लगती है। मुरमुरे नरम हो जाने पर इसका स्वाद शायद आपको पसंद ना आए।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: Traditional Bihu Recipes: असमिया बिहू रेसिपी: पारंपरिक स्वाद और संस्कृति का संगम

photo courtesy: AI Image
लेखक के बारे में
राजश्री कासलीवाल
Writing in Hindi on various topics, including life style, religion, and astrology.... और पढ़ें