1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. भारतीय व्यंजन
  4. Christmas Vanilla cake

किसमस फेस्टिवल: बच्चों का मनपसंद वनीला केक, Christmas Festival पर अवश्य बनाएं

Christmas Vanilla cake
सामग्री : 
 
1 कप मैदा, 1/2 कप घी, 3/4 कप पिसी चीनी, 1 छोटा चम्मच बैकिंग पावडर, 1/2 कप बादाम पिसा हुआ, 2-3 बूंदें वनीला एसेंस।
 
 
आइसिंग की सामग्री : 
 
4 बड़े चम्मच बादाम शरबत, 4 चम्मच पानी, 250 ग्राम ठंडी क्रीम, 5 बड़े चम्मच पिसी चीनी, 1 छोटा चम्मच बादाम एसेंस।
 
विधि :

बच्चों का मनपसंद वनीला केक बनाने के लिए सबसे पहले मैदे और बैकिंग पावडर को छान लें। चीनी के साथ फेंटें। इसमें थोड़ा-थोड़ा करके घी मिलाएं और फेंटते जाएं। अब इसमें मैदा डालें फिर फेंटें। एसेंस डालकर इस घोल को बैकिंग टिन में मक्खन लगाकर और मैदा बुरककर डाल दें। ऊपर से बादाम (पिसा) डालें। गरम ओवन में 45 मिनट तक बेक करें। हल्का ब्राउन होने पर निकाल लें।
 
आइसिंग की विधि :
 
क्रीम, चीनी और एसेंस को फेंट लें। फ्रिज में रखकर ठंडा करें। अब इस क्रीम को केक पर लगाएं और तैयार बादामी वनीला केक बच्चों को पेश करें।

अगला लेख
जानिए इस सप्ताह के शुभ मुहूर्त (23 दिसंबर से 29 दिसंबर 2019 तक)