• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. स्वतंत्रता दिवस
  4. Poem on Independence Day

देशभक्ति पर बेहतरीन हिन्दी कविता : करुणा दया प्रेम का भारत

देशभक्ति पर बेहतरीन हिन्दी कविता : करुणा दया प्रेम का भारत - Poem on Independence Day
भारत मां का शीश हिमालय‌ 
चरण हैं हिन्द महासागर, 
मातुश्री के हृदय देश में 
बहती गंगा हर-हर-हर। 
  
अगल-बगल माता के दोनों 
लहराते हैं रत्नाकर, 
पूरब में बंगाल की खाड़ी 
पश्चिम रहे अरब सागर। 
  
मध्यप्रदेश में ऊंचे-ऊंचे 
विंध्य, सतपुड़ा खड़े हुए, 
सोन, बेतवा, चंबल के हैं 
यहीं कहीं चरणों के घर। 
  
छल-छल छलके यहां नर्मदा 
यमुना-केन चहकती हैं, 
दक्षिण में गोदावरी, कृष्णा 
पार उतारें भवसागर। 
  
हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई 
रहते हैं सब मिल-जुलकर, 
यहां चाहते देवता रहना 
स्वर्ग लोक से आ-आकर। 
  
कहीं भेद न भाव धर्म का 
न ही जाति का बंधन, 
करुणा, दया, प्रेम का भारत‌ 
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
ये भी पढ़ें
Baby Girl के लिए श अक्षर से ऐसे नाम जो एक ही बार में आ जाएंगे पसंद