1. लाइफ स्‍टाइल
  2. दिवस विशेष
  3. आज का दिन
  4. Today International Lefthanders Day

International Lefthanders Day 2024: इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे आज, जानें इस दिन के बारे में रोचक जानकारी

कई प्रतिभाओं के धनी होते हैं बाएं हाथ से काम करने वाले

International Lefthanders Day
Left handers Day
 
Highlights 
 
कब हुई लेफ्ट हैंडर्स डे की शुरुआत। 
लेफ्ट हैंडर्स डे क्यों मनाया जाता है।
लेफ्ट हैंडर्स की खूबियां।
Left Handers Day : हर साल 13 अगस्त को 'लेफ्ट हैंडर्स डे' मनाया जाता है। यह उन तमाम लोगों का दिन जो अपना हर काम बाएं हाथ से करते हैं। तथ्यों की मानें तो विश्व की जनसंख्या के 7 प्रतिशत लोग लेफ्टी हैं। बाएं हाथ से काम करने वाले कई प्रतिभाओं के धनी होते हैं। बाएं हाथ से काम करना एक ओर जहां इन्हें कई बातों में विशिष्ट बनाता है, तो वहीं दूसरी ओर लेफ्टी होने से कई बार परेशानियों से भी रूबरू भी होना पड़ता है। सारी दुनिया में कई लेफ्ट हैंडर्स डे ऐसे भी हैं, जो आज एक-दूसरे को इस दिन की बधाइयां दे रहे हैं।
 
आमतौर पर बाएं हाथ से काम करने वाले बच्चे को एबनॉर्मल माना जाता है। किसी राइटी माता-पिता का बच्चा लेफ्टी हो तो वे इसे आसानी से स्वीकार नहीं कर पाते और अपने बच्चे को जानबूझ कर दाहिने हाथ से काम करने पर मजबूर करते हैं। जबकि बाएं हाथों का अधिक उपयोग करने के पीछे वैज्ञानिक कारण हैं। ये कोई अवगुण नहीं बल्कि सामान्य-सी बात है। 
 
दुनिया में दाहिने हाथों से काम करने वाले बहुसंख्य हैं। यही कारण है कि रोजमर्रा की जिंदगी की चीजें दाहिने हाथ से काम लेने वालों के मुताबिक बनाई जाती हैं। बावजूद इसके बाएं हाथों से काम करने वाले अपनी सहूलियतें तलाश ही लेते हैं। यही कारण है कि 13 अगस्त के दिन को विश्व लेफ्ट हैंडर्स डे के रूप में चिह्नित किया गया है।
 
लेफ्ट हैंडर्स डे कब शुरू हुआ? सन्‌ 1976 में लेफ्ट हैंडर्स को उनकी विशेषता के लिए जागृत करने और एकत्रित करने के उद्देश्य से लेफ्ट हैंडर्स डे की शुरुआत लेफ्ट हैंडर्स क्लब द्वारा की गई। इसके बाद और भी कई क्लब और एसोसिएशन का गठन हुआ जो लगातार लेफ्टीज के लिए कार्य कर रहे हैं।
 
मशहूर हस्तियां : जैसे- एलेक्जेंडर द ग्रेट, क्वीन विक्टोरिया, नेपोलियन बोर्नापार्ट, लियोनार्दो द विंची, पाबलो पिकासो, आईसेक न्यूटन, अलबर्ट आइंस्टीन, बिल क्लिंटन, जॉर्ज बुश, बराक ओबामा, चार्ली चैपलिन, अमिताभ बच्चन, टॉम क्रूज, जूलिया रॉबर्ट, सौरव गांगुली के साथ साहित्य, कला, राजनीति, खेल और विज्ञान से संबंधित और भी कई लोग हैं, जो अपनी पर्सनेलिटी और कार्यों के लिए तो फेमस हैं ही, पर इन सभी में एक और विशेषता है कि ये ख्याति प्राप्त लोग 'लेफ्टी' ही हैं।
 
आइ यहां जानते हैं लेफ्ट हैंडर्स को लेकर भ्रांतियां और उनकी खूबियां- 
 
भ्रांतियां : 
 
- लेफ्टी बच्चों को अल्फाबेट्स सीखने में परेशानी होती है।
 
- लेफ्टी होना अशुभ होता है।
 
- लेफ्टीज की आयु कम होती है। इस बात पर कई शोध चल रहे हैं।
 
लेफ्ट हैंडर्स की खूबियां : लेफ्ट हैंडर्स लोगों में में कुदरती रूप से ढेर सारी क्वालिटी होती हैं। लेफ्ट हैंडर्स पर कई शोध हो चुके हैं। इन रिसर्च से कई रोचक तथ्य सामने आए हैं, जो लेफ्टीज की विशेषता को और भी बढ़ा देते हैं जैसे-
 
1. लेफ्टीज अपनी कल्पना शक्ति का उपयोग संगीत और कला के क्षेत्र में अधिक करते हैं।
 
2. ये बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं।
 
3. किसी बात की तह तक जाने में विश्वास करते हैं और रचनात्मक विचारों वाले होते हैं।
 
4. इनकी उपलब्धियां ऊंची होती हैं।
 
5. स्पोर्ट्स में इनकी दक्षता होती है।
 
6. लेफ्टीज की राइटिंग बहुत अच्छी होती है।
 
7. पढ़ाई में तेज होते हैं।
 
8. जुड़वा बच्चों में से किसी एक के लेफ्टी होने की संभावना अधिक होती है।
 
9. कार्य करने के लिए सीधे हाथ का इस्तेमाल अच्छे से कर पाते हैं।
 
10. लेफ्टीस अच्छे फाइटर्स होते हैं।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
13 अगस्त: आज महारानी अहिल्याबाई होलकर की पुण्‍यतिथि