1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. घरेलू नुस्खे
  4. swollen eye home remedies

Eyes Care : आंखों में सूजन आ रही है तो आजमाएं ये 6 उपाय

Eyes Care Remedies
Eye Care 6 Tips
 
आंखों के सूजने के कई कारण हो सकते है जैसे, ज्यादा देर तक सोकर उठना, अधिक रोना व कई अन्य कारण भी हो सकते है। लेकिन चाहे जो भी कारण हो, सूजी हुई आंखें आपके चेहरे की खूबसूरती जरूर कम कर देती है। 
 
आइए, जानते हैं कुछ ऐसे तरीके जिन्हें आजमाकर आप आसानी से आंखों की सूजन को कम कर सकते हैं -
 
1 बर्फ के कुछ टुकड़ों को एक कपड़े व रूमाल में बांध लें और अब इसे कुछ देर आंखों के आसपास धीरे-धीरे घुमाएं।
 
2 अपनी आंखों में ठंडे पानी की छींटे मारे, इससे भी आंखों की सूजन में राहत मिलती है।
 
3 आंखों पर कुछ देर खीरा लगाकर रखें, ऐसा करने से आंखों को ठंडक का एहसास होता है और सूजन कम होने लगती है।
 
4 टी बैग्स की मदद से भी आप आंखों की सूजन कम कर सकते हैं। इसके लिए उबले हुए पानी में टी बैग्स डालें और जब ये पानी ठंडा हो जाए, तब इस ठंडे टी बैग्स को थोड़ी देर के लिए अपनी आंखों पर रखें।
 
5 रात को सोने से पहले रुई या कॉटन पैड को दूध में डुबोकर 5-10 मिनट के लिए आंखों पर रखें। ऐसा करने से सुबह आंखें फ्रेश दिखेगी।
 
6. अगर घरेलू तरीकों से भी आंखों की सूजन में कमी न आए व आंखों में किसी अन्य समस्या जैसा महसूस हो, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

अगला लेख
Health Tips: सेहतमंद रहने के लिए नियमित करें सूर्य नमस्कार