शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. घरेलू नुस्खे
  4. Benefits of eating poppy seeds pudding
Written By WD Feature Desk
Last Modified: शनिवार, 27 जनवरी 2024 (14:43 IST)

खसखस का हलवा खाने के 7 फायदे

खसखस का हलवा खाने के 7 फायदे | Benefits of eating poppy seeds pudding
Khaskhas khane ke fayde: यह दिमाग को तेज करने में सहायक होता है। ठंड के दौरान इसे खाने से प्रोटीन, ओमेगा-6 फैटी एसिड, फाइबर, कैल्शियम मिलता है। इसमें फाइटोकेमिकल्स, विटामिन बी, थायमिन, और मैंगनीज भी पाया जाता है। इसको रातभर पानी में भिगोकर सुबह इसको पीस या किस लेते हैं। किसने के बाद उसे दूध में मिलाकर पीएं या इसका हलवा बनाकर खाएं। आओ जानते हैं कि खसखस का हलवा खाने के क्या है फायदे।
 
1. कब्ज करता दूर : खसखस फाइबर का बेहतरीन स्त्रोत है, जिसका प्रयोग करने से कब्ज की समस्या नहीं होती। यह पाचन क्रिया को अच्छे से संचालित करने में मदद करता है। इसके अलावा कई तरह की छोटी-छोटी समस्याओं जैसे अधि‍क प्यास लगना, बुखार, सूजन या पेट में होने वाली जलन से राहत पाने के लिए खसखस का प्रयोग किया जाता है। यह पेट में बढ़ने वाली गर्मी को भी शांत करने में सहायक है। 
 
2. दिमाग को रखता तरोताजा : खसखस का हलवा आपके दिमाग में तरावट पैदा करके उसे तरोताजा बनाए रखने में सक्षम है। यह सभी तरह के दिमागी दर्द को मिटा देता है क्योंकि इसमें ओमेगा-6 होता है। खसखस मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाने में मदद करता है।
 
3. दर्द निवारक : खसखस को दर्द निवारक के रूप में जाना जाता है, क्योंकि इसमें पाया जाने वाला ओपियम एल्कलॉइड्स सभी प्रकार के दर्द को दूर करने में सहायक है। मांसपेशियों में या जोड़ों के दर्द में इसका प्रयोग किया जाता है। 
4. त्वचा को बनाए रखे जवां : खसखस खाने से चेहरे पर चमक और दमक बनी रहती है। यह चेहरे पर झुर्रियों को नहीं आने देते हैं। यह एंटी एजिंग का काम करता है। ठंड में इसे एक दिन छोड़कर खाना चाहिए। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आपको जवां बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा खसखस त्वचा को नमी प्रदान करने में भी सहायक होता है। यह त्‍वचा की जलन व खुजली को कम करने के साथ ही एक्जिमा जैसी समस्याओं से लड़ने में मदद करता है। 
 
5. श्वास संबंधी समस्या को करता है दूर : खसखस खाने से सांस संबंधी तकलीफ कुछ हद तक दूर होने लगती है। इसके साथ ही यह खांसी को कमकर सांस संबंधी समस्याओं में लंबे समय तक आराम दिलाने में भी मदद करता है।
 
6. गुर्दे की पथरी : गुर्दे की पथरी में इलाज के तौर पर भी खसखस को सेवन किया जाता है। इसमें पायाजाने वाला ओक्सलेट्स, शरीर में मौजूद अतिरिक्त कैल्शियम का अवशोषण कर गुर्दे में पथरी बनने से रोकता है। 
 
7. अनिद्रा : अगर आप नींद न आने की समस्या से परेशान हैं, तो सोने से पहले खसखस का गर्म दूध पीएं या हलवा खाएं। यह आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। यह अनिद्रा की समस्या को दूर करता है। यह आपको नींद लेने के लिए प्रेरित करेगा।
ये भी पढ़ें
How to Look Beautiful: बिना मेकअप के दिखना है सुंदर? अभी नोट कर लें ये 5 टिप्स