सम्बंधित जानकारी
- सीमा पर बढ़ी हलचल, भारतीय वायुसेना को 2 मिनट में तैयार रहने के निर्देश...
- राफेल पर कैग की रिपोर्ट की 10 बड़ी बातें, जानिए सिर्फ 2 मिनट में...
- जानिए क्या होती है प्रत्यर्पण संधि, सिर्फ 2 मिनट में जानिए संधि से जुड़ी बातें...
- CBI बनाम ममता बनर्जी : क्यों प. बंगाल में केंद्र से भिड़ गई हैं ममता बनर्जी, जानें पूरा मामला सिर्फ 2 मिनट में...
- डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- सिर्फ 2 मिनट में भारत में मोटरसाइकल पर आयात शुल्क 50% कम करवाया
मच्छर भगाएं सिर्फ 2 मिनट में, अब तक का सबसे असरकारी घरेलू उपाय
गर्मियों में मच्छरों की तादाद बढ़ जाती है यही वजह है कि मच्छरों से होने वाली बीमारियां भी परेशान करने लगती है। घरों में मच्छरों से निपटने के कई तरीके आजमाए जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसा तरीका बता रहे हैं जो तुंरत असरकारी है और सेहत के लिए भी लाभकारी है। यह उपाय मात्र 2 मिनट में मच्छरों को रफूचक्कर कर देगा।
* आपको जरूरत है 3 चीजों की : 1. नीम का तेल, 2. कपूर और 3. तेजपत्ता
नीम के तेल में कपूर मिलाकर एक स्प्रे बॉटल में भर लें।
अब इस मिश्रण का तेजपत्तों पर स्प्रे करें और जला लें। तेजपत्ते का धुंआ सेहत के लिए किसी भी प्रकार से हानिकारक नहीं है।
इस धुंए के असर से आश्चर्यजनक रूप से मच्छरों का सफाया हो जाएगा।
* सिरहाने कपूर मिले नीम के तेल का दीपक जलाएं इससे भी मच्छर पास नहीं फटकेंगे।
* एक अंतिम उपाय नारियल तेल, नीम तेल, लौंग का तेल, पिपरमिंट तेल और नीलगिरी के तेल को आपस में समान मात्रा में मिलाएं और एक बॉटल में भरकर रख लें। रात में सोते समय त्वचा पर लगाएं और निश्चिंत होकर सो जाएं। बाजार की क्रीम से कई गुना ज्यादा फायदेमंद है यह उपाय। यह तेल आप घर से बाहर यात्रा के समय भी साथ लेकर जा सकते हैं।
