सम्बंधित जानकारी
- Winter Health care : शरीर में गर्माहट बनाए रखने के लिए इन 7 चीजों का करें सेवन
- कफ बढ़ने से होते हैं 28 रोग, इन 5 चीजों को खाने से बचें...
- त्वचा और सेहत दोनों के लिए बेहद फायदेमंद है अदरक का पानी, जानिए लाभ
- Covaxin की सेल्फ लाइफ बढ़ी, इस्तेमाल के लिए उपयुक्त रहने की अवधि बढ़ाकर 12 महीने
- कई बीमारियों को जड़ से खत्म करने की औषधि है अश्वगंधा, जानिए आयुर्वेद के अनुसार इसके गुण
अदरक के 8 बेमिसाल घरेलू नुस्खे, जो आपको भी पता होने चाहिए
रोजाना चाय और कई तरह की मसालेदार सब्जियों में डाला जाने वाला अदरक आपकी सेहत को बेहतरीन फायदे देता हैं। अदरक को केवल चाय और खाना पकाने में ही नहीं इस्तेमाल किया जाता। इसके कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे भी है जिन्हें आजमाने से आपकी कई अन्य परेशान करने वाली सेहत समस्याओं को दूर किया जा सकता है। आइए, जानते हैं -
1 प्रतिदिन सब्जियों में अदरक का उपयोग करने से शरीर के होने वाले वात रोगों से मुक्ति मिलती है।
2 कब्ज, गैस बनना, वमन, खांसी, कफ, जुकाम आदि में इसका प्रयोग किया जाता है।
3 अदरक का सुखाया रूप सौंठ कहलाता है।
4 अदरक का ताजा रस पीने से मूत्र संबंधी रोगों का निवारण होता है।
5 अदरक एवं गुड़ मिलाकर मट्ठे के साथ पीने से पीठ व कमर दर्द में आराम मिलता है।
6 अदरक का रस शहद में मिलाकर लेने से क्षय रोग में फायदा होता है।
7 हिचकी चलने पर अदरक का टुकड़ा मुंह में रखकर चूसने से आराम मिलता है।
8 अगर किसी व्यक्ति को खांसी के साथ कफ भी हो गया हो तो उसे रात को सोते समय दूध में अदरक डालें और उबालकर पिएं। यह प्रक्रिया करीबन पंद्रह दिनों तक अपनाएं। इससे सीने में जमा कफ आसानी से बाहर निकल आएगा। इससे रोगी को खांसी और कफ दोनों आराम भी महसूस होगा। इस बात का ध्यान रखें कि रोगी को अदरक वाला दूध पिलाने के बाद पानी न पीने दें।
