• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नायिका
  3. आप और आपका घर
Written By गायत्री शर्मा

हरा रंग मतलब: हरियाली और खुशहाली

घर
PRPR
हमारा घर एक ऐसी जगह होता है, जहाँ हम अपने परिवार के साथ सुकून के पल बिताते हैं। घर वो आरामगाह होता है, जो हमारी खुशियों में हमारे साथ मुस्कुराता है और गम में हमारे साथ दुखी होता है। इसकी निर्जीव दीवारें निर्जीव होते हुए भी सजीव हो उठती हैं और हमसे एक नया रिश्ता कायम करती हैं।

घर की दीवारों पर हम सामान्यतया गुलाबी, पीला, नीला आदि रंग करवाते हैं, जिनका अपना महत्व है। यदि आप इन रंगों से ऊब गए हैं तो एक बार दीवारों पर या घर की सजावट में हरे रंग का जरूर प्रयोग करें। आप चाहे तो हरे रंग के विभिन्न शेड्स का प्रयोग कर सकते हैं।

हरे रंग के साथ कुछ प्रयोग :-

* हरा रंग हर रंग के साथ मैच हो जाता है फिर चाहे दूसरा रंग पीला हो, नीला हो या सफेद।
* आप चाहें तो पलंग की चादर व ‍तकिए में हरे व सफेद रंग का प्रयोग कर सकती हैं या फिर खिड़कियों के पर्दों में इन दोनों रंगों के मिक्स शेड्स का।
* बाजार में हरे रंग के विभिन्न शेड्स के फर्नीचर व कालीन भी उपलब्ध हैं, जिनसे आपके कमरे में जान आ जाएगी।
* हरा रंग आँखों के लिए बहुत अच्छा होता है। यह रंग हमारे दिल को सुकून देता है। अत: अपने घर की सजावट में इस रंग का प्रयोग खुलकर करें।
* यदि आप पलंग की चादर हरे रंग की चुनते हैं तो टेबल क्लॉथ उससे हल्के हरे रंग का चुनें तथा फ्लावर पॉट गहरे हरे रंग का। इस तरह लाइट-डार्क हरे रंग का सामंजस्य करने से आपके कमरे का लुक पूरी तरह बदल जाता है।