वास्तुदोष का करें निवारण
ND
NDयदि मेन गेट के सामने कोई नकारात्मक टी जंक्शन, रोड, गली हो, तो दक्षिण व पश्चिम मुखी भवनों में ये गंभीर वास्तु दोष उत्पन्न करते हैं। इससे घर में रहने वाले लोगों की तरक्की रूक जाती है। ऐसे वास्तु दोष को दूर करने के लिए यदि अपने भवन के बाहर उस नकारात्मक टी की तरफ मुख किए 6 इंच का एक अष्टकोण के आकार का दर्पण लटका दें, तो दक्षिण एवं पश्चिम दिशाओं की टी जक्शन का संपूर्ण वास्तुदोष ठीक किया जा सकता है।
यदि किसी कमरे में किन्हीं कारणों से परिवार के बड़े सदस्यों या बच्चों को अच्छी नींद न आती हो या सोते समय बुरे स्वप्न दिखते हों, तो उस कमरे में एक 0 वाट का या 15 वाट का पीले रंग का नाइट बल्ब इस्तेमाल करें। इससे उस कमरे में रात्रि को बाहर से आकर बसने वाली नकारात्मक ऊर्जा पास नहीं फटकेगी एवं सभी को मीठी एवं सुखद नींद आएगी।

