रसोईघर में कहाँ क्या हो
|
वास्तु के अनुसार हमारे रसोईघर में यदि पानी का मटका, गैस आदि सही स्थान पर नहीं रखे होते हैं तो हमें पेट संबंधी बीमारियाँ व तनाव से ग्रसित होने की संभावनाएँ अधिक होती हैं। आपके घर में धान्य में बरकत नहीं रहने का एक कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। आइए जानते हैं कि रसोईघर में कौन सी चीज कहाँ रखी होनी चाहिए -
* यदि रसोईकक्ष का निर्माण सही दिशा में नहीं किया गया है तो परिवार के सदस्यों को भोजन के पाचन संबंधी अनेक बीमारियाँ हो सकती हैं।
* रसोईघर में भोजन पकाते समय आपका मुख पूर्व दिशा में होना चाहिए।
* रसोईघर में पीने का पानी उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए।
* रसोईघर में गैस दक्षिण-पूर्व दिशा में रखनी चाहिए।
* रसोईघर में भोजन करते समय आपका मुख उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए।
