क्यों जरूरी है किचन में सिंक
|
किचन में जिस तरह गैस का चूल्हा, फ्रीज, पानी का मटका आदि की आवश्यकता होती है। उसी प्रकार सिंक की भी आवश्यक्ता होती है। यदि सुविधाओं की दृष्टि से देखा जाए तो सिंक के बगैर किचन अधूरा होता है। कई बार भोजन बनाते समय हाथ धोने या बर्तन धोने जैसे कामों के लिए सिंक बहुत उपयोगी होता है।
क्यों जरूरी है सिंक :-
* सब्जियाँ व फल आदि को धोने के लिए सिंक बेहतर होता है। चूँकि यह किचन में ही होता है अत: यही पर सब्जियाँ धोकर काटी जा सकती हैं।
* किचन में यदि सिंक हो तो काम फटाफट हो जाता है।
* किचन में कई प्रकार का भोजन जैसे रोटी, सब्जी आदि एक साथ बनते हैं। ऐसे में बार-बार हाथ धोने की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में सिंक बहुत फायदेमंद होता है।
* बर्तनों को धोने के लिए भी सिंक बेहतर होता है।
* अगर किचन में सिंक हो तो महिलाएँ भोजन बनाते-बनाते कई प्रकार के कार्य एक साथ कर सकती हैं।

