How to clean bathroom mirror
शीशों को चमकने के लिए ये हैं आसान घरेलू उपाय
Mirror Cleaning Tips
Mirror Cleaning Tips: शीशे पर लगे दाग धब्बे घर की सुंदरता को कम कर सकते हैं। ऐसे में शीशे से दाग धब्बे हटाने के लिए अक्सर परेशान रहते हैं, लेकिन आप इन टिप्स को फॉलो कर दाग धब्बे साफ कर सकते हैं।
आज कल लोग हर कमरे की दीवार पर बड़े-बड़े शीशे लगवा देते हैं। ये सच है इनसे घर खूबसूरत लगता है लेकिन इनकी सफ़ाई बहुत ज़रूरी होती है। शीशे पर लगे दाग धब्बे घर की सुंदरता को कम कर सकते हैं। ऐसे में शीशे से दाग धब्बे हटाने के लिए अक्सर परेशान रहते हैं, क्योंकि इन्हें साफ करना मुश्किल हो जाता है।ALSO READ: किताबों से दें अपने घर को Luxury Look, जानें सजावट के ये तरीके
विनेगर की मदद से चमकाएं शीशे
सिरका एक नेचुरल सफाई एजेंट माना जाता है। घर में लगे शीशे को साफ़ करने के लिए आप विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक स्प्रे बोतल में पानी सिरका और पानी मिलाकर शीशे को साफ कर सकते हैं।
बेकिंग सोडा से करें सफाई
बेकिंग सोडा को हल्का स्क्रबिंग एजेंट मना जाता है बेकिंग सोडा से शीशे को साफ करने में काफी मदद मिलती है। थोड़े से बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें और फिर शीशे को गीला करें और फिर शीशे पर बेकिंग सोडा वाला घोल लगाएं और मुलायम कपड़े या फिर स्पंज से हल्के हाथ से साफ करें।

