सम्बंधित जानकारी
- इस Diwali घर में लगे मार्बल को चमकाएंगे ये 7 टिप्स
- Diwali की सफाई में इन 5 चीजों को साफ करना कतई न भूलें, वरना सेहत को होगा नुकसान
- जानिए 7 नेचुरल एयर प्युरीफायर पौधों के बारे में, जो हवा को करते हैं शुद्ध
- दिवाली पर सजाना चाहते हैं लिविंग रूम, तो पेश हैं आपके लिए खास ये 4 टिप्स
- गलती से भी घर में न लगाएं इन 3 तरह की तस्वीरों को...
मां लक्ष्मी का करें स्वागत फूलों की रंगोली से, जानिए 6 आसान स्टेप्स में बनाने की विधि
इस दिपावली मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए घर के आंगन में बनाए फूलों की आकर्षक रंगोली। फूलों की रंगोली बेहद आकर्षक दिखने के साथ ही घर-आंगन में खुशबू भी घोल देती है। आइए, जानें इसे बनाने की आसान सी विधि -
1. जिन भी अलग-अलग रंगों के फूलों से आप रंगोली बनाना चाहती हैं, वे ले आएं जैसे हरे, सफेद, पीले, केसरिया, गुलाबी रंगों के फूल आदि।
2. अब एक कैंची से फूलों की छोटी-छोटी कतरनें काट लें।
3. अब एक पेंसिल व चॉक लें और साफ जगह पर, जो डिजाइन आप बनाना चाहती हैं, वे बना दें।
4. अब डिजाइन के अंदर अलग-अलग रंगों की फूलों की कतरन भर दें।
5. डिजाइन को भरते हुए बाहर से अंदर की ओर भरें यानी बाहरी बॉर्डर को पहले भरें फिर अंदर की ओर भरते चलें। आपकी फूलों की खूबसूरत रंगोली तैयार है।
