शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. आप और आपका घर
  4. diwali pooja decoration ideas
Written By

Diwali Mandir Decoration Ideas: इस दिवाली घर के मंदिर को दें ये नए लुक

diwali pooja decoration ideas at home
diwali pooja decoration ideas at home
हर साल भारत में दिवाली बहुत धूमधाम से मनाई जाती है और इस साल दिवाली 12 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी। न सिर्फ भारत बल्कि पुरे विश्व में यह त्यौहार प्रचलित है। हिंदू धर्म में यह त्यौहार बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन धन, सुख, शांति और संपत्ति हासिल करने के लिए माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है।

माता लक्ष्मी के स्वागत में घर की सफाई की जाती है और घर को सुंदर रंगों से रंगा जाता है। साथ ही इस दिवस पर घर के मंदिर को भी नया लुक दिया जाता है। इस Diwali 2023 आप भी अपने मंदिर को क्रिएटिव और खुबसूरत तरीके से सजा सकते हैं। चलिए जानते हैं इन diwali pooja decoration ideas के बारे में... 
diwali pooja decoration ideas at home

1. यह डेकोरेशन काफी खास और सिंपल है। इस डेकोरेशन को करने के लिए आपको सिर्फ कुछ चीज़ों की ज़रूरत है। आप टेप, धागे या रस्सी की मदद से इस तरह मनी प्लांट को डिजाईन कर सकते हैं। आप नेचुरल या प्लास्टिक का प्लांट ले सकते हैं। साथ ही इस डेकोरेशन को खास बनाने के लिए भगवान के आसन का रंग वाइब्रेंट रखें। साथ ही कलरफुल मटकी या दिये की मदद से आस पास की डेकोरेशन करें। इस डेकोरेशन को खास बनाने के लिए मनी प्लांट में फैरी लाइट लगाएं। 
diwali pooja decoration ideas at home

2. यह डेकोरेशन भी काफी क्रिएटिव और ट्रेडिशनल है। आप ईंट की मदद से इस डेकोरेशन को कर सकते हैं। ईंट को इस क्रम में जमाएं। फिर आप बीच में दिया, लाइट या कैंडल रख सकते हैं। आप चाहें तो ईंट पर मंडला डिजाइन भी बनाए सकते हैं जिससे आपकी डेकोरेशन खास लगेगी। आप पौधों की जगन फूल रख सकते हैं या डेकोर का कोई भी आइटम रख सकते हैं। 
diwali pooja decoration ideas at home

3. अगर आपके घर में इस तरह का लकड़ी का मंदिर है तो यह आईडिया आपके लिए परफेक्ट है। आप घर के मंदिर को इस तरह फूलों से सजा सकते हैं। साथ ही मंदिर के पीछे सुंदर सा वाइब्रेंट कलर का पर्दा या कपड़ा लगा सकते हैं। इस तरह की डेकोरेशन दिवाली के लिए बहुत खास है। साथ ही आपको इसमें ज्यादा मेहनत करने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि आपको सिर्फ माला के ज़रिए डेकोरेशन करनी है। 
diwali pooja decoration ideas at home

4. अगर आपका मंदिर में भी इस तरह इंटीरियर डिजाईन है तो आपको यह आईडिया ज़रूर ट्राई करना चाहिए। आप इस तरह की हैंगिंग किसी भी गिफ्ट शॉप या ऑनलाइन वेबसाइट से खरीद सकते हैं। साथ ही आप नए दिये और पूजा के सामान के साथ अपने मंदिर को सजा सकते हैं। साथ ही आप इस डेकोरेशन को लाइट की मदद से और भी खास बना सकते हैं। 

Image Credit: Social Media/Instagram