1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वामा
  3. आप और आपका घर
  4. 6 beliefs related to the Christmas tree

जानिए, क्रिसमस ट्री की सजावट से जुड़ी 6 प्रचलित मान्यताएं

25 दिसंबर
क्रिसमस ट्री को सजाएं बिना किसी के घर में क्रिसमस का त्योहार पूरा नहीं होता। चर्च, घर, ऑफिस से लेकर अब तो मॉल और दुकानों में भी क्रिसमस ट्री को इस दिन के लिए खासतौर से सजाया जाता है। क्रिसमस ट्री को घर लाने और सजाने को लेकर कई मान्यताएं प्रचलित हैं, आइए, जानते हैं ऐसी ही 6 मान्यताओं के बारे में -
 
1 ऐसी मान्यता है कि क्रिसमस के लिए घर में लाए गए क्रिसमस ट्री को सजाने से भाग्य आपके साथ हो जाता है और घर से सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।
 
2 तिकोने आकार के क्रिसमस ट्री को अग्नि का प्रतीक माना होता है।
 
3. ऐसा माना जाता है कि घर में क्रिसमस ट्री लाने से लाइफ में चल रहे सभी तरह के तनाव दूर होते है।
 
4. क्रिसमस ट्री की सजावट के दौरान उसमें जो स्टार लगाए जाते हैं, वे जीवन से अंधेरा दूर कर रोशनी भरने की आशा का प्रतिक माने जाते हैं।
 
5. क्रिसमस ट्री की सजावट के दौरान उसमें जो छोटा सा सांता क्लॉज लगाया जाता है, वह जीवन में छोटी-छोटी चीजों से मिलने वाली खुशियों का एहसास कराता है।
 
6. ऐसा माना जाता है कि क्रिसमस ट्री पर टंगे रंग-बिरंगे गिफ्ट बॉक्स घर में खुशहाल माहौल और सकारात्मक उर्जा लाते हैं।
अगला लेख
वर्ष 2019 में कैसी होगी बारिश, कितनी होगी फसल, क्या हाल होगा सरकार का, जानिए सब यहां ग्रहों की नजर से