सम्बंधित जानकारी
- Holi ke upay : होली पर चंद्र को चढ़ाएं दूध, धन की चिंता होगी दूर
- Holi 2020 : होली का अनोखा मटकी उपाय, समृद्धि को रोकने के लिए जरूर आजमाएं
- holi puja vidhi : होलिका दहन व पूजन की प्रामाणिक विधि, 10 प्रमुख बातें
- होलाष्टक कब है : 2 मार्च से होलाष्टक, 8 दिनों के लिए शुभ कार्य निषेध
- Holi 2020 : इस मंत्र के साथ लगाएं होली की भस्म शरीर पर, रहेंगी अशुभ शक्तियां दूर
होली 2020 : दिवाली पर ही नहीं, होली पर भी मां लक्ष्मी देती हैं वरदान
Holi 2020
सरसों के हवन से मां लक्ष्मी को करें प्रसन्न
चमचमाती किस्मत के लिए होली पर ऐसे पाएं मां लक्ष्मी का वरदान
यदि आप चाहें तो रंगों के त्योहार होली पर आपकी किस्मत चमक सकती है। लक्ष्मी की बारिश और सुख-समृद्धि कब आपके जीवन में प्रवेश करेगी, यह आपको पता भी नहीं चलेगा। यह सब मुमकिन होगा 'पीली सरसों' के जरिए। इसके लिए आपको होलिका दहन पर पीली सरसों से हवन करना होगा। ऐसा करने पर आपकी हर शुभ मनोकामना पूरी होगी।
जी हां, दीपावली के त्योहार की तरह होली में भी आप माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं।
होलिका दहन के वक्त सभी राशियों के व्यक्ति पीली सरसों से हवन करें तो वे वर्षभर प्रसन्न रहेंगे, रोग और भय दूर होंगे। इसके अलावा सुख-समृद्धि और विजय की भी प्राप्ति होगी।
इसके लिए 'रक्षोघ्नि मंत्र सूक्त' मंत्र को कम से कम 108 बार बोलकर पीली सरसों को होलिका दहन में समर्पित करें। इससे सभी को लाभ होगा।
