Holi 2020 : होली का अनोखा मटकी उपाय, समृद्धि को रोकने के लिए जरूर आजमाएं
holi ke upay
होली का यह सबसे आसान लेकिन अनोखा उपाय है। जिस स्थान पर होली जलाई जाती रही हो, वहां पर होली जलने से एक दिन पहले की रात में एक मटकी में गाय का घी, तिल का तेल, गेहूं और ज्वार तथा एक तांबे का पैसा रखकर मटकी का मुंह बंद करके गाड़ आएं।
रात्रि में जब होली जल जाए, तब दूसरे दिन सुबह उसे उखाड़ लाएं। फिर यह सारी वस्तुएं पोटली में बांधकर जिस जगह रख दी जाएगी वहां समृद्धि रूक जाएगी। घर में फिर किसी चीज की कभी कमी नहीं होगी। मटकी को भी घर में ही रखें। उसमें कोई पौधा लगा लें।

