तुमने ख्वाब देखे
फूलों के नहीं
किताबों के
तुमने लफ्ज छुए
होठों के नहीं
महराबों के
पथरीले रास्तों से
कांटों पे चलती
अनदेखी आग
जो तूर1 पे जलतीं
तुम जा पहुंची उस तक
और कलामे-इलाही के बाद
हक का पैगाम लेकर लौटती
तुम हौंसलों का पयंबर थीं
नहीं, तुम हौसलों का पयंबर हो.....
सालगिरह मुबारक मलाला!
तूर - एक पहाड़ जहां मूसा नामक पैगंबर को ईश प्राप्ति हुई थी।