1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. काव्य-संसार
  4. Mahatma Gandhi Poem

महात्मा गांधी पर कविता : क्यों शहीद हुए बापू

Mahatma Gandhi Poem
तुम,
सिर्फ एक दिन जीने के लिए
क्यों जिए बापू
और/ क्यों शहीद हुए?
तुम्हारे ही देश में-
जहां देखा था
तुमने
रामराज्य का स्वप्न,
तुम्हारी संतानें 
राम को-
देखना भी नहीं चाहतीं।
तुम,
अहिंसा के पुजारी थे 
और/ इसी रास्ते पे
चलने को कह गए थे
मगर
तुम्हारी ही प्रतिमूर्तियां
तुम्हारी शांत लाठी
भूखों-नंगों के सब्र पे
बरसा रही हैं/ अथक
जबकि
तुम तो शायद थक भी जाते होगे!
जब तुम्हारी संतानें
तुम्हारी ही समाधि पर 
गोलियां बरसा रहीं हैं तो
उस दिन/ तुम
असहाय से-
'राम' कहकर क्यों चुप हो गए थे
बापू!
बस,
एक रोज जिंदा रहने को
क्यों तुम
उम्र भर जिए बापू?
लेखक के बारे में
सुबोध श्रीवास्तव
परिचय : जन्म- 4 सितंबर 1966, शिक्षा- परास्नातक। 'आज' (हिन्दी दैनिक), कानपुर में कार्यरत। कई पुस्तकों का प्रकाशन, देश-विदेश की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित। दूरदर्शन, आकाशवाणी से प्रसारण। गणेश शंकर विद्यार्थी अतिविशिष्ट सम्मान प्राप्त तथा 'काव्ययुग' ई-पत्रिका का संपादन।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
Gandhi Inspiring Quotes : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 10 अमूल्य विचार