बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. काव्य-संसार
  4. eid mubarak

रमजान/ईद-उल-फित्र पर हिन्दी कविता : ईद मुबारक

रमजान/ईद-उल-फित्र पर हिन्दी कविता : ईद मुबारक - eid mubarak
जो मेरे अपने हैं,
उनको ईद मुबारक हो।
जो भारत के सपने हैं,
उनको ईद मुबारक हो।
 
इस्लाम धर्म है वतनपरस्ती,
इस्लाम धर्म है प्रेम की मस्ती।
इस्लाम का मतलब है ईमान,
इस्लाम का मतलब है कुरान।
 
जो इस्लाम के सजदे हैं,
उनको ईद मुबारक हो।
जो कुरआन के बंदे हैं,
उनको ईद मुबारक हो।
 
जो सच्चे रोजे रखता है,
जो मौत से भी न डरता है।
जो भारत पर मरता है,
जो ईमान का हज करता है।
 
जो अपने वतन के सजदे हैं,
उनको ईद मुबारक हो।
जो अल्लाह के बंदे हैं,
उनको ईद मुबारक हो।
 
भारत का मुस्लिम देशभक्त,
भारत का मुस्लिम प्रेमसिक्त।
भारत का मुस्लिम सहनशील,
भारत का मुस्लिम प्रगतिशील।
 
भारत का मुस्लिम ईमान है,
भारत का मुस्लिम शान है।
भारत का मुस्लिम अब्दुल हमीद,
भारत का मुस्लिम है उम्मीद।
 
भारत का मुस्लिम अब्दुल कलाम,
भारत के मुस्लिम को सलाम।
जिनके दिल में भारत बसता है,
उनको ईद मुबारक हो।
 
जिनका सिर अल्लाह को सजदा है,
उनको ईद मुबारक हो।
 
सभी मुस्लिम भाई-बहनों को ईद मुबारक...!
 
 
 
 
 
ये भी पढ़ें
आपकी राशि का यह छोटा सा लक्ष्मी मंत्र, करेगा हर संकट का अंत