1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. आलेख
  4. Indore Literature Festival

Indore Literature Festival 2019: इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल का रंगारंग आगाज़

Indore Literature Festival 2019
इंदौर के साहित्य संसार की अपनी समृद्ध विरासत है। गत 5 वर्षों से इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल इंदौरवासियों के लिए बौद्धिक, कलात्मक और  सांस्कृतिक क्षुधा को शांत करने का महती कार्य कर रहा है। 21 दिसंबर 2019 को इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल के 5वें सीजन का शुभारंभ हुआ।
 
देश के जाने-माने साहित्यकारों और शहर के साहित्य प्रेमियों की उपस्थिति में 3 दिवसीय इस आयोजन की मशाल प्रज्वलित की गई। 23  दिसंबर तक कई कवि, लेखक और कथाकारों का विशाल समागम होगा, बौद्धिक विमर्श होंगे, पुस्तक विमोचन किया जाएगा और काव्य की  रस धारा बहेगी।

इस आयोजन के प्रथम दिन का शुभारंभ कबीर गायन, बांसुरी वादन और रागिनी मक्खर के खूबसूरत नृत्य से हुआ। शुभारंभ  के उपरांत विशेष सत्र का सिलसिला आरंभ हो गया है।
 
इस आयोजन के प्रथम दिन कबीर गायन, बांसुरी वादन और रागिनी मक्खर के खूबसूरत नृत्य से कार्यक्रम का रंगारंग आगाज़ हुआ।
 
अगला लेख
Ekadasi Rules: एकादशी के दिन करें इन 13 चीजों का त्याग, वर्ना नहीं मिलेगा उपवास का पूरा फल