लव जोक्स : सगाई के बाद...!
ND
प्रेमसुख- इस दिन का तो मुझे कब से इंतजार था।
चमेली- तो मैं जाऊं?
प्रेमसुख- ना! बिल्कुल ना।
चमेली- क्या तुम मुझसे बहुत प्यार करते हो?
प्रेमसुख- हां! पहले भी करता था, करता हूं और आगे भी करता रहूंगा।
चमेली- क्या तुम कभी मेरे साथ धोखा करोगे?
प्रेमसुख- ना! इससे अच्छा तो यह होगा कि मैं मर ही जाऊं।
चमेली- क्या तुम मुझे हमेशा प्यार करोगे?
प्रेमसुख- हमेशा।
चमेली- क्या तुम मुझे कभी मारोगे?
प्रेमसुख- ना.....! मैं ऐसा आदमी नहीं हूं।
चमेली- मैं, क्या तुम पर भरोसा कर सकती हूं।
प्रेमसुख- हां......!
चमेली- ओ हो... डार्लिंग!
शादी के बाद -
अब सारे मैसेजेस नीचे की तरफ से ऊपर की ओर पढ़ें।

