शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. फनी जोक्स
  3. चुटकुले
  4. Very Funny Joke
Written By

फनी चुटकुला जिसे पढ़ते ही आप हंस पड़ेंगे : पेट में गई गोली, कल लौटा देना

Funny jokes
रमन (चमन नाई) से- मेरे गालों पर गड्ढे हैं जिसकी वजह से शेव ठीक से नहीं बनती, बाल छूट जाते हैं।
 
चमन ने दराज से लकड़ी की गोली निकाली और रमन को देते हुए बोला - इसे दांतों के बीच गाल की तरफ दबा लो।
 
रमन ने वैसा ही किया।
 
अब चमन ने एक तरफ शेव बनने के बाद, लकड़ी की गोली दूसरी गाल की तरफ दबाने को कहा।
 
रमन ने शंका जाहिर की और बोला- यह लकड़ी की गोली अगर मेरे पेट में चली गई तो ?
 
चमन 
नाई ने जवाब दिया और कहा- तो उसमें क्या है, कल लौटा देना, 
जैसे दूसरे लोग अगले दिन लौटा कर जाते हैं।