कपड़ा कम है :  दर्जी का यह चुटकुला हंसा हंसा कर थका देगा  
					
					
                                       
                  
				  
                  				  सुरेश सूट सिलवाने दर्जी के पास गया।
	दर्जी ने कपड़ा नापा और बोला : " कपड़ा कम है। "
	वो दूसरे दर्जी के पास चला गया।
				  																	
									  
	उसने नाप लेने के बाद कहा : " आप 2 दिन बाद सूट ले जाइए। "
	 
	दो दिन बाद सुरेश सूट लिया और पैसे दे रहा था कि, दर्जी का 5 साल का लड़का आ गया। उसने भी बिल्कुल उसी कपड़े का सूट पहन रखा था।
				  
	 
	सुरेश पहले वाले दर्जी के पास गया और बोला :" तुम तो कहते थे कि, कपड़ा कम है, लेकिन उस दूसरे दर्जी ने उसी कपड़े से न केवल मेरा, बल्कि अपने लड़के का भी सूट बना लिया। "
				  						
						
																							
									  
	दर्जी बोला : 'वाको छोरो 5 साल को है और म्हारो 13 साल को।'