सम्बंधित जानकारी
- बड़ी खबर, 1 अप्रैल से टोल टैक्स होगा महंगा, जानिए कितनी होगी बढ़ोतरी...
- क्या आपके पास है क्रिप्टो करेन्सी, जानिए 1 अप्रैल से कितना लगेगा टैक्स
- अप्रैल में छुट्टियां ही छुट्टियां, वीकेंड घूमने की प्लानिंग के लिए उचित समय
- अप्रैल माह के सितारे क्या लाए हैं 12 राशियों के लिए
- 1 अप्रैल से ये चीजें महंगी, नए वित्त वर्ष में इन बदलावों से भी बढ़ेगी परेशानी
अप्रैल फूल के दिन हंसें-हंसाएं, 5 जोक्स सबको सुनाएं
हंसना-हंसाना सभी को पसंद होता है। 1 अप्रैल के दिन को हम सभी मजेदार तरीके से मनाना पसंद करते हैं। इस दिन को लेकर काफी चुटकुले बनाए और सुनाए जाते हैं। आपके लिए पेश हैं अप्रैल फूल डे के 5 मजेदार चुटकुले हिन्दी में...
* अप्रैल फूल है!
इन लड़कियों से दिल लगाना एक भूल है।
इन के पीछे इतना भागना फिजूल है।
जिस दिन किसी लड़की ने कह दिया आई लव यू,
तो समझ लेना उस दिन अप्रैल फूल है!
* अप्रैल फूल बनाया
प्रेमिका (प्रेमी से) - हम कहां जा रहे हैं?
प्रेमी- बेबी, लांग ड्राइव पर।
प्रेमिका- तो तुमने मुझे पहले क्यों नहीं बताया?
प्रेमी- डार्लिंग, मुझे भी अभी-अभी पता चला, जब ब्रेक नहीं लगा।
* प्रपोज करने का सही दिन
रमन (चमन से) : जानते हो...! अप्रैल की पहली तारीख किसी भी लड़की को प्रपोज करने का सबसे सही दिन होता है।
चमन- कैसे...? मैं समझा नहीं।
रमन- अगर वह मान गई तो ठीक, नहीं तो कह दो, अप्रैल फूल!
* अप्रैल फूल हो!
हम अगर मर्द हैं, तो आप सिर दर्द हो।
हम अगर सच्चे हैं, तो आप बड़े बच्चे हो।
हम अगर बारिश हैं, तो आप धूल हो।
हम अगर कूल हैं, तो आप अप्रैल फूल हो!
* तलाक, तलाक, तलाक...
पहला दोस्त (दूसरे से) - अप्रैल फूल मनाया?
दूसरा : हां!
पहला दोस्त: किस के साथ?
दूसरा : बीवी के साथ! हमने 3 बार तलाक दिया जब वो जोर-जोर से रोने लगी तो मैंने कहा, अप्रैल फूल बनाया!
