1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. हिन्दी दिवस
  4. Interesting facts of Hindi language

National Hindi Diwas 2023: हिंदी भाषा के संबंध में 10 रोचक तथ्य

Interesting facts of Hindi language
14 September National Hindi Day: 10 जनवरी विश्‍व हिंदी दिवस और 14 सितंबर राष्ट्रीय हिन्दी दिवस मनाया जाता है। हिंदी को भारत की प्रमुख भाषा माना जाता है। भारत के अलावा और भी कई देशों में हिंदी बोली जाती है। आओ जानते हैं हिंदी के बारे में 10 रोचक तथ्य।
 
1 हिंदी को इसका नाम फारसी शब्द हिंद से मिला है, जिसका अर्थ है 'सिंधु नदी की भूमि'। यह भी कहा जाता है कि सि़ंधु नदी के पास जो सभ्यता फैली उसे सिंधु सभ्यता और उस क्षेत्र के लोगों को हिन्दू कहा जाने के कारण इनके द्वारा बोली जाने वाली भाषा हिन्दी कहलाई।
 
2. हिंदी की उत्पत्ति आर्य भाषा संस्कृत से हुई है। इसके शब्द लोकभाषा प्राकृत और पाली से मिलकर अपभ्रंश हुए और बाद में इसे हिंदी कहा जाने लगा।
 
3. 500 ई. से 1000 ई. तक प्राकृत भाषा के अंतिम चरण से अपभ्रंश का विकास हुआ। अपभ्रंश के ही जो सरल और देशी भाषा शब्द थे उसे अवहट्ट कहा गया और इसी अवहट्ट से ही हिंदी का उद्भव हुआ।
 
4. अंग्रेजी की रोमन लिपि में जहां कुल 26 वर्ण हैं, वहीं हिन्दी की देवनागरी लिपि में उससे दोगुने 52 वर्ण हैं।
 
5. हिन्दी भाषा में लेखनी ध्वनिप्रधान होता है, जो अंग्रेजी से बिल्कुल अलग है। इस भाषा में जो लिखा जाता है वही उच्चारण किया जाता है, जबकि अंग्रेजी में ऐसा नहीं होता।
 
6. हिन्दी भाषा के शब्दों को टाइप करने वाला पहला टाइपराइटर बाजार में 1930 के दशक में आ गया था। इंटरनेट पर हिन्दी सन 2000 में अस्तित्व में आई, जब हिन्दी का पहला बेवपोर्टल वेबदुनिया डॉट कॉम शुरू हुआ।
 
7. यूनाईटेड स्टेट ऑफ अमेरिका के लगभग 45 विश्वविद्यालय सहित पूरे विश्व के लगभग 176 विश्वविद्यालयों में हिन्दी पढ़ाई व सिखाई जाती है, और यह कोर्स में शामिल है।
 
8. संविधान सभा द्वारा 14 सितंबर 1949 को हिन्दी भाषा को शासकीय भाषा के तौर पर स्वीकार किया गया, परंतु हिन्दी को भारत में राष्ट्रीय भाषा का दर्जा 1965 में दिया गया। हिंदी फिजी में एक आधिकारिक भाषा है और सूरीनाम, गुयाना, मॉरीशस, टोबागो और त्रिनिदाद में हिंदी को एक क्षेत्रीय भाषा के रूप में स्वीकार किया जाता है। नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश में भी हिंदी व्यापक रूप से बोली जाती है।
 
9. संपूर्ण विश्व में करीब 80 करोड़ से ज्यादा लोग हिंदी बोलते हैं। मंदारिन चीनी, स्पेनिश और अंग्रेजी के बाद हिंदी को दुनिया की चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली पहली भाषा माना जाता है।
 
10. हिंदी का कोई भी अक्षर उल्टे लिखे जाने पर भी भ्रम नहीं देता है या कोई दर्पण प्रतिबिम्ब नहीं दिखाता है। हिंदी भाषा में ‘a’, ‘an’ और ‘the’ जैसे लेखों की कोई आवश्यकता नहीं है। अगर आप हिंदी जानते हैं तो आप मराठी और नेपाली भाषा को आसानी से पढ़ सकते हैं। कुछ कुछ गुजराती भी आपको समझ में आ जाएगी।
अगला लेख
National Hindi Diwas 2023: भारत के अलावा हिंदी इन बोली जाती है 10 देशों में भी