सम्बंधित जानकारी
- Aaj Ka Rashifal: आज इन 3 राशियों को रखना होगा सेहत का ध्यान, पढ़ें दैनिक राशिफल| 28 November 2023
- Common Diseases in Winter: सर्दियों में इन 5 बीमारियों का खतरा रहता है ज्यादा
- Winter Health Tips: सर्दियों में स्टूडेंट ऐसे रखें अपनी हेल्थ का ध्यान
- ठंड के हिसाब से गोंद के लड्डू बनाने की विधि
- यदि हाथ पैर में आती रहती है झुनझुनी तो इस विटामिन की है कमी
फूल गोभी खाने के 9 नुकसान
Ful gobhi khane ke nuksan: गोभी कई प्रकार की होती है। पत्ता गोभी, फूल गोभी और ब्रोंकली गोभी। फूल गोबी खाने में बहुत अच्छी लगती है। इसे खाने के कई फायदे हैं। फूलगोभी में कैल्शियम, फास्फोरस, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और लौह तत्व के अलावा विटामिन ए, बी, सी, आयोडीन, और पोटैशियम तथा थोड़ी सी मात्रा में तांबा भी मौजूद होता है लेकिन क्या इसे खाने के नुकसान भी है।
- यदि रोज आप गोभी खाते हैं तो हो सकता है कि यह आपके लिए नुकसानदायक हो।
- यानी हद से ज्यादा गोभी खाने के नुकसान भी हो सकते हैं।
- गोभी में प्यूरीन होता है जिसकी शरीर में ज्यादा मात्रा होने से यूरिक एसिड बढ़ सकता है।
- यूरिक एसिड बढ़ने से किडनी पर इसका प्रभाव पड़ता है।
- किडनी में स्टोन और गाउट की समस्या भी बढ़ सकती है।
- ज्यादा गोभी खाने से मेटाबॉलिज्म भी स्लो हो जाता है।
- फूल गोभी एलर्जी की शिकायत को बढ़ा सकती है, क्योंकि इसमें एनाफिलेक्सिस को ट्रिगर करने की शक्ति होती है।
- फूल गोभी में रैफिनोज होता है जो एक तरह की शुगर है जिसके कारण उन लोगों को परेशानी खड़ी हो सकती है जिन्हें पेट में गैस, सूजन या पेट फूलने की शिकायत हैं।
- इसी के साथ ही जिन लोगों को हायपोथायरायडिज्म की समस्या है वे गोभी खाते हैं तो उनके थायराइड पर असर पड़ता है।
