Fri, 17 Jul 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. आहार
  4. Benefit Of Moth

मोठ खाने के 5 फायदे, आपको जरूर जानना चाहिए

मोठ
अंकुरित मूंग के साथ आपने मोठ भी जरूर खाए होंगे, अगर नहीं खाए तो आपको जरूर इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। क्योंकि इससे होने वाले यह 5 फायदे आपको कहीं नहीं मिलेंगे। जानिए 5 फायदे - 
1 यह प्रोटीन और कैल्शियम का एक बढ़िया स्त्रोत है, जो आपको भरपूर मात्रा में फाइबर भी देता है। इतना ही नहीं यह विटामिन्स और मिनरल्स का भी अच्छा स्त्रोत है।
 
2 इसमें मौजूद जिंक आपके इम्यून पावर को बढ़ाता है, साथ ही यह शरीर को तनाव के कुप्रभावों से भी बचाता है। 
3 मोठ का सेवन करना मांसपेशियों के लिए काफी फायदेमंद है। मांसपेशियों के विकास में सहायक होने के साथ ही यह वसा को कम करने में भी मददगार है।
 
4 चूंकि यह फाइबर से भरपूर होती है, अत: यह आपको कब्ज की समस्या से बचाती है और पाचन तंत्र को सुरक्षित व स्वस्थ रखती है।
5 कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने का गुण होने के कारण यह ब्लडप्रेशर की समस्याओं में भी फायदेमंद है। हाई ब्लडप्रेशर में यह लाभकारी है।