शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. World Liver Day 2023
Written By

विश्व लिवर दिवस : 10 फूड जो करते हैं लिवर की सुरक्षा

विश्व लिवर दिवस : 10 फूड जो करते हैं लिवर की सुरक्षा - World Liver Day 2023
Liver Care Tips 
 
19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस (World Liver Day) मनाया जा रहा है। लिवर हमारे शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग माना जाता है, क्योंकि यह शरीर का मुख्‍य कार्य करता है। आपको बता दें कि आजकल जहां बॉडी को डिटॉक्स करने की बात की जाती है, वहीं कार्य हमारा लिवर करता है।

लिवर हमारे शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने का कार्य करता है। कहने का मतलब यह है कि आप जो भी खाते हैं, उसे पचाने में लिवर हमारी मदद करता है। यह प्रमुख रूप से प्रोटीन का निर्माण करता है तथा जरूरी पोषक तत्‍वों को फैट में परिवर्तित करता है। लिवर हमारे शरीर का अहम हिस्‍सा है। ऐसे में गंभीर समस्‍या होने पर डॉक्‍टर की सलाह से ही किसी फल और सब्जियों का सेवन करें।
 
लंबे वक्त तक लिवर को हेल्दी रखने के लिए डाइट में सुधार करना जरूरी होता है, क्‍योंकि लिवर खराब होने के बाद अन्य बीमारियां भी हमें घेर लेती है। इसलिए लंबे समय तक यदि आप अपने लिवर को स्‍वस्‍थ रखना चाहते हैं तो अपनी डाइट में ये 10 फूड जरूर शामिल करें और अपने लिवर को सुरक्षित करें- 
 
1. सेवफल : अंग्रेजी में एक कहावत है 'an apple a day keeps the doctor away' (रोज एक सेब खाओ, डॉक्टर से दूर रहो) यानी प्रतिदिन एक सेब डॉक्‍टर से दूर रखता है। यह आपके लिवर को डिटॉक्स करता है। सेब शरीर में आयरन की कमी को दूर करता है। इसमें मौजूद पेक्टिन तत्‍व कोलेस्ट्रॉल, डाइजेस्टिव सिस्‍टम को ठीक करता है। 
 
2. केला : केला कई सारी बीमारियों का इलाज करने में मदद करता है। पेट संबंधित, अपच की समस्या, कमजोरी लगने पर केले का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, जब लिवर पर सूजन आती है तो खाना आसानी से नहीं पचता है। डॉक्‍टर की सलाह से केले का सेवन कर सकते हैं। ऐसे में सुपाच्य भोजन ही करना चाहिए।
 
3. चुकंदर : चुकंदर गुणों का खजाना है, यह खून को हीमोग्लोबिन और आपको हेल्थ की लालिमा देने वाला माना जाता है। कई बीमारियों से आपकी रक्षा के अलावा चुकंदर आपके लिवर को भी कई गुना अधिक ताकतवर बनाता है।
 
4. नींबू : लिवर की क्रियाओं को नींबू जमकर बूस्ट देता है। नींबू का पेट या पाचन को दुरुस्त करने के लिए कई बार आपके सामने सलाह के रूप में आया होगा। हर दिन की शुरुआत नींबू और गर्म पानी के साथ करने की सलाह दी जाती है। 
 
5. अदरक : अदरक लिवर को ऐसे तत्व देता है जिससे इसका काम की क्षमता बढ़ जाती है। यह भी एंटीऑक्सीडेंट गुणों का खजाना है। रिसर्च में तक बात साबित हो चुकी है कि अदरक का प्रयोग आपके लिवर को तंदुरुस्त रखेगा।  
 
6. अंगूर : अंगूर सभी को पसंद होते हैं। बड़ों के साथ-साथ बच्चे भी बहुत चाव से इसे खाते हैं। अंगूर भी कई प्रकार के होते हैं। लाल, हरे, काले जिनमें जरूरी न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं। वहीं काले और लाल अंगूर का सेवन करने से लिवर स्‍वस्‍थ रहता है। लिवर में हुई सूजन, इन्फेक्शन को कम करने में मदद मिलती है। इसलिए अंगूर का सेवन करते रहना चाहिए।
 
7. नींबू : इसमें सबसे अधिक विटामिन सी मौजूद होता है। कोविड काल में डॉक्टर ने भी विटामिन सी सेवन करने की सलाह दी। यह इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। इससे लिवर साफ रहता है। नींबू में मौजूद तत्‍व लिवर की कोशिकाओं को सक्रिय करते हैं। आप चाहे तो नींबू पानी भी पी सकते हैं।
 
8. बेरीज : बेरीज में मौजूद पॉलीफेनॉल लिवर को स्‍वस्‍थ रखते हैं। इस फल का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। बेरीज में उचित मात्रा में पोषक तत्‍व होते हैं।
 
9. कलौंजी का तेल : यह एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। इसे हम खासतौर पर शरीर की प्रतिरोधकता बढ़ाने वाला समझ सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट कैंसर से लडते हैं इसके अलावा लिवर की हेल्थ भी कलौंजी से बढ़िया रहेगी। इस तेल के उपयोग से लिवर लेड जैसी धातु को शरीर के बाहर आराम से निकाल देता है। 
 
10. हल्दी : भारतीय भोजन में रंग, स्वाद और न्यूट्रिएंट्स के लिए हल्दी का उपयोग होता है। इसे जादुई चीज कहना भी गलत नहीं होगा। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेट्री (सूजन घटाने का), एंटीबैक्टेरियल गुण होते हैं। इससे लिवर एकदम दुरुस्त रहता है। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें
कैसे बचें अल्कोहल से होने वाली लिवर डिसीज से, ऐसे अपने लिवर को बनाएं फिट और हेल्‍दी