शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. vitamin C rich diet for weight loss
Written By

दूसरों से 30 फीसदी ज्यादा तेजी से करना है वजन कम, तो खाएं विटामिन-सी से भरपूर फूड

दूसरों से 30 फीसदी ज्यादा तेजी से करना है वजन कम, तो खाएं विटामिन-सी से भरपूर फूड - vitamin C rich diet for weight loss
वजन कम करने के लिए आपने कई उपाय अपनाएं होंगे, लेकिन ये तरीका शायद ही कभी अपनाया हो। एक स्टडी में ये पाया गया कि जिन लोगों की डाइट में विटामिन-सी से भरपूर फूड था, वे लोग एक्सरसाइज करने पर अन्य लोगों के मुकाबले 30 फीसदी ज्यादा वजन कम कर पाते हैं। 
 
तो क्यों न एक्सरसाइज करने के साथ ही अपनी डाइट में विटामिन सी रिच फूड शामिल करके, आप भी इसका असर देखें... आइए, जानते हैं ऐसे कौन से फूड है जो विटामिन-सी से भरपूर होते हैं -
 
1 शिमला मिर्च -
 
शिमला मिर्च में कई जरूरी विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। ये न्यूट्रिएंट्स कई बीमारियों को दूर करने के साथ वजन भी कम करने में मदद करते हैं।
 
2 पपीता -
 
पपीता पाचन को दुरुस्त रखकर लिवर को डीटॉक्सीफाई करता है। साथ ही इसमें फाइबर के अलावा विटामिन-ए और विटामिन-सी भी भरपूर मात्रा में मौजूद होता हैं।
 
3 स्ट्रॉबेरीज -
 
स्ट्रॉबेरीज में भी विटामिन और फाइबर की भरमार होती है। दरअसल, फाइबर के सेवन से भूख कम लगती है जिससे आप अनहेल्दी और अत्यधिक खाने से बच जाते हैं, जिससे आपको वजन कम करने में मदद मिलती है। 
 
4 किवी -
 
वजन कम करने के लिए किवी को सुपरफूड में शुमार किया जाता है। इसमें फाइबर, विटामिन्स और कई न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है और वजन भी कम होने में मदद मिलती है। 
 
5 संतरा -
 
संतरे में भी कैलोरी की मात्रा काफी कम और विटामिन-सी की मात्रा बहुत अधिक होती है। आप वजन कम करने व उसे कंट्रोल में रखने के लिए संतरे के जूस का सेवन कर सकते हैं, वैसे जूस से ज्यादा संतरे को ऐसे ही खाना बेहतर होता है।
ये भी पढ़ें
फादर्स डे पर अपने पिता को दीजिए यह 5 अनमोल उपहार