Fri, 17 Jul 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. unhealthy food for teeth

ये 5 चीजें, आपके दांतों को कर देंगी खराब

teeth
1 ब्लैक कॉफी - अगर आप अपने दिन की शुरुआत ब्लैक कॉफी से करते हैं, तो यह आपके सफेद और साफ दांतों पर दाग लगाने में सबसे अहम भूमिका निभाता है। हो सके तो ब्लैक कॉफी का सेवन कम करें या इसमें कुछ मात्रा में दूध मिलाकर पिएं।


 
2 रेड वाइन - रेड वाइन आपके दिल के लिए जरूर फायदेमंद है लेकिन आपके दांतों के लिए बिल्कुल भी नहीं। आपकी सफेद मुस्कान को यह जरा कम सफेद कर सकती है।
 
3 डार्क सोडा - डार्क सोडा हमेशा दांतों के लिए नुकसानदायक होता है, क्योंकि इसमें कृत्रिम रंग मिला होता है। जिस तापमान पर आप इसका सेवन करते हैं, वह भी दांतों को प्रभावित करने में अहम भूमिका निभाता है।
 
4 ब्लूबैरी - ब्लूबैरी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, लेकिन इसका एक पक्ष य‍ह भी है कि यह आपके दांतों पर नीले रंग के दाग या निशान छोड़ सकती है। वहीं क्रेनबैरी जूस पीने की आदत भी आपके दांतों के लिए नुकसानदायक है।
 
5 सोया सॉस - चाइनीज फूड में प्रयोग किया जाने वाला सोया सॉस आपके दांतों की सफेदी चुराकर उन्हें खराब कर सकता है। इसा दूसरा पक्ष यह भी है कि इसमें सोडियम की मात्रा अत्यधिक होती है, जो कि नुकसानदायक है। 

 
ये भी पढ़ें
विश्व एड्‍स दिवस पर एचआईवी एड्‍स के बारे में जानें