गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. must clean these 5 items of the house
Written By

घर की इन 5 चीजों को साफ करना भूले, तो सेहत को पड़ेगा महंगा

घर की इन 5 चीजों को साफ करना भूले, तो सेहत को पड़ेगा महंगा - must clean these 5 items of  the house
आमतौर पर लोग घर की सफाई तो रोज करते हैं लेकिन कुछ बहुत ही जरूरी चीजों को साफ करना भूल जाते हैं। ये 5 ऐसी चीजें है जिनका इस्तेमाल रोजमर्रा में कई बार किया जाता है, घर के सभी सदस्य उनका इस्तेमाल करते हैं। अगर उन्हें रोजाना साफ नहीं किया गया तो सेहत को महंगा पड़ सकता है और इंफेक्शन का खतरा हो सकता है -
 
1 घर का मेन गेट -
 
बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि घर के मुख्य दरवाजे व मेन गेट को भी रोजना साफ करना चाहिए। ऐसा करने से घर में पॉजिटिविटी आने के साथ ही इंफेक्शन का खतरा भी कम होता है।
 
2 डिश टॉवेल -
 
जिस तौलिये से आप घर के बर्तनों को पोंछते हैं उसे डिश टॉवेल कहते है। उन्हें भी रोजाना साफ करना जरूरी होता है वरना गंदे डिश टॉवेल इस्तेमाल करने से बर्तन साफ होने की बजाय गंदे होंगे और बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाएगा।
 
3 किचन और बाथरूम का फर्श -
 
इन दो जगहों पर गंदगी फैलने की सबसे ज्यादा आशंका रहती है। बाथरूम और किचन को व इनमें लगे सिंक को नियमित अच्छे एंटी-बैक्टीरियल लिक्व‍िड से साफ करें।
 
4 रिमोट कंट्रोल -
 
चाहे टीवी का रिमोट हो या एसी का, कई लोग इन्हें छूते है, कई बार खाते खाते हुए उन्हीं हाथों से रीमोट का इस्तेमाल करते है। जिस वजह से उनमें गंदगी चिपक जाती है।
 
5 महिलाएं अपने पर्स को रोजाना साफ करें -
 
महिलाएं अपने पर्स में कई तरह का सामान रखती है, दिनभर उसे अपने साथ ले जाते हुए यहां-वहां, रखने का काम पड़ता है। ऐसे में पर्स नीचे से काफी गंदा हो जाता है। गंदे पर्स को अगर आपने घर के सोफे या बेड पर रखा तो इंफेक्शन का खतरा खतरा होता है। इसलिए अपने पर्स को नीचे से व अदंर से अच्छी तरह से साफ रखें।