बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. 6 Health benefits of cherry fruit
Written By

रोजाना खाएं चेरी फ्रूट, सेहत को मिलेंगे 6 बेमिसाल फायदे

चेरी फल खाने के फायदे
चेरी गर्मियों और मानसून का खट्टा-मीठा फल है, इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व जैसे कार्बोहाइड्रेट, कई तरह के विटामिन (ए, बी, सी), बीटा कैरोटीन, कैल्शियम, लोहा, पोटेशियम, फॉस्फोरस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते है। आइए, आपको बताते हैं रोजाना चेरी खाने के फायदे -
 
 
1 आंखों को फायदा -
 
चेरी में भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है। इसलिए इसी नियमित खाना आंखों के लिए फायदेमंद होता है।
 
2 याद्दाशत बढाएं -
 
माना जाता है कि चेरी में याद्दाशत बढाने वाले गुण भी पाए जाते हैं।
 
3 अनिद्रा से छुटकार -
 
चेरी में मेलाटोनिन की बहुत मात्रा होती है, जो अनिद्रा व नींद की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
 
 
4 हड्डियां मजबूत -
 
इसे नियमित खाने से हाथ-पैर की हड्डियों में होने वाले दर्द व हड्डियों की समस्याओं से राहत मिलती है। 
 
5. दिल को रखे हैल्दी -
 
चेरी में आयरन, मैगनीज, जिंक, पोटेशियम आदि कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें बिटा कैरोटीन भी होता है जो दिल की बीमारी को दूर करने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें
दांतों का पीलापन हटाने का कारगर नुस्खा, सेब का सिरका